Ranchi : चक्रवातीय तूफान 'हुदहुद' का कितना असर रांची के मौसम पर दिखेगा, इसे लेकर थोड़ी अनिश्चितता बनी हुई है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, हुदहुद तूफान की वजह अंडमान सागर और उसके आसपास निम्न व गहरा दबाव का बनना है। यह तूफान आंध्रप्रदेश होते हुए ओडि़शा व झारखंड में भी प्रवेश कर रहा है। ऐसे में हुदहुद को लेकर झारखंड के कई इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। शनिवार को इस चक्रवातीय तूफान की वजह से आसमान में बादल छाए रहे।

दिख रहा है असर

शनिवार को हुदहुद का प्रभाव रांची के मौसम में देखने को मिला। दिन में खिली धूप के बाद अचानक आसमान में बादल छा गए और ठंडी हवा भी बहने लगी। कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश भी हुई। चूंकि, तूफान एंटी क्लॉक वाइज आगे बढ़ती है, ऐसे में यहां के मौसम में ह्यूमिडिटी भी देखने को मिला। इस चक्रवातीय तूफान के रविवार को आंध्रप्रदेश और ओडि़शा में पहुंचने की आशंका है। इस मद्देनजर ओडि़शा के क्म् जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, तटीय इलाकों में इस तूफान की रफ्तार सबसे ज्यादा होगी, पर जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, कमजोर पड़ती जाएगी।

इन इलाकों में दिखेगा असर

झारखंड में रांची समेत जमशेदपुर, चाईबासा, बोकारो, गुमला और सिमडेगा में हुदहुद का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ने की आशंका है। यह आंध्र प्रदेश और ओडि़शा व वेस्ट बंगाल से गुजरते हुए झारखंड में प्रवेश करेगा। ऐसे में इन राज्यों से सटे झारखंड के इलाकों को यह चक्रवातीय तूफान सबसे ज्यादा प्रभावित करेगी। आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम और ओडि़शा के गोपालपुर में हुदहुद सबसे प्रचंड रूप में होगी। रविवार को इस तूफान का व्यापक असर पड़ने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है। ओडि़शा से सटे झारखंड के जमशेदपुर, खूंटी, चाईबासा और सिमडेगा में हुदहुद की वजह से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका है।

पकड़ रही है रफ्तार

मौसम विभाग के मुताबिक, हुदहुद चक्रवात इस वक्त रफ्तार पकड़ रही है। यह सीवियर साइक्लॉनिक फॉर्म में आ चुका है। रविवार की सुबह ब् से म् बजे के बीच हुदहुद झारखंड में लैंडफॉल कर सकती है, जिसके बाद लगभग दस से पंद्रह मिनट तक म्0 से 70 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। इसका असर रविवार की तक रात या सोमवार की सुबह तक रहेगा, उसके बाद मौसम सामान्य हो जाएगा। मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि झारखंड में एंट्री लेते ही हुदहुद डिफ्यूज भी कर सकती है और तेज हवा व बारिश का यहां आंशिक असर पड़े।

चर्चा का विषय बना हुदहुद

पिछले साल आए चक्रवातीय तूफान फॉलिन ने लोगों में भय पैदा कर दिया था, पर हुदहुद को लेकर लोगों में थोड़ा डर होने के साथ एक्साइटमेंट भी है। सोशल मीडिया वेबसाइट और माइक्रो ब्लॉगिंग के ब्लॉग पर हुदहुद चर्चा का विषय बना हुआ है। हुदहुद के मेटालर्जिकल ग्राफ के साथ इससे संबंधित जानकारी की पोस्टिंग जमकर हो रही है।

खूब हो रही है क्वेरी

बीएयू के मौसम विज्ञानी डॉ ए वदूद ने बताया कि हुदहुद को लेकर लोग घबरा रहे हैं तो अलर्ट भी हैं। इस चक्रवातीय तूफान से संबंधित जानकारी लेने को लेकर लोग लगातार क्वेरी कर रहे हैं। हर घंटे लगभग 70 से 7भ् कॉल्स सिर्फ हुदहुद की क्वेरी को लेकर आ रही है।

Posted By: Inextlive