यूं तो घूमना हर किसी को अच्‍छा लगता है लेकिन जब मानसून यानी की बारिश का मौसम हो तो घूमने का मजा दोगुना हो जाता है क्‍योंकि इस सीजन में मौमस और प्रकृति दोनों का ही रूप निखर जाता है। जिससे हमारे देश यानी कि भारत में स्‍िथत पहाड़ों नदियों झरनों व झीलों में घूमने का मन हर किसी का करने लगता है। ऐसे में आइए जानें इस मानसून में घूमने के लिए भारत के टॉप 10 खूबसूरत जगहों के बारें में...

लेह लदाख:
भारत में बारिश के मौसम में घूमने के लिए लेह लदाख सबसे अच्छी जगह है। यहां का खूबसूरत मौसम हर किसी को अपनी ओर खींच लेता है। लेह लदाख में प्रकृति का बिल्कुल असली रंग देखने को मिलता है। यह पर्यटकों का सबसे फेवरेट पर्यटन स्थल है। यहां की खूबसूरत Pangong Tso झील और ऊंचे पहाड़ लोगों को बहुत पसंद आते हैं।

महाबलेश्वर:
भारत के खूबसूरत पर्यटनों में महाबलेश्वर भी एक बहत खूबसूरत स्थान माना जाता है। यह खूबसूरत शहर  सहयाद्री पर्वत श्रृंखलाओं के समीप स्िथत है। यहां पर हर साल भारी बारिश होने की वहज से यह लोगों के बीच और ज्यादा पसंद किया जाता है।महाबलेश्वर की हरियाली से लबालब मनोरम दृश्य पर्यटकों के दिल को काफी सुकून देते हैं।

चिकमगलूर:

चिकमगलूर शहर भी भारत के खूबसूरत शहरों में एक है। कर्नाटक राज्य स्िथत इस शहर की हरियाली पूरे देश में मशहूर है। यहां Mullayanagiri चोटी के साथ ही हरी भरी कॉफी के खेत देखने में बहुत खूबसूरत लगते हैं। यहां भी बारिश काफी ज्यादा होती है। जिससे हरियाली का समागम काफी अच्छे से होता है।


अराकू घाटी:
अराकू घाटी भी एक बड़ी खूबसूरत जगह है। यहां पर घूमने के लिए हर कोई लालयित रहता है। हिल स्टेशन के रूप में जानी जाने वाली अराकू घाटी आंध्र प्रदेश के दक्षिण भारतीय राज्य में विशाखापट्टनम जिले स्थित है। पूर्वी घाट के खूबसूरत स्थलों के बीच स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन पर घूमने के लिए हर उम्र के लोग आत हैं। यहां पर प्रकृति और संस्कृति का अनोखा संगम है।

दार्जिलिंग:
भारत के मशहूर पर्यटनों में दार्जिलिंग का नाम लिया जाता है। पश्चिम बंगाल में स्िथत हैं। यहां पर चाय होने वाली चाय की खेती पूरी दुनिया में मशहूर है। इसके अलावा दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे एक युनेस्को विश्व धरोहर स्थल तथा प्रसिद्ध स्थलों के लिए लोकप्रिय है। बारिश के मौसम में यहां पर काफी संख्या में लोग घूमने आते हैं।

Hindi News from India News Desk

Posted By: Shweta Mishra