दुनिया के हर एक कोने में कहीं ना कहीं कुछ ऐसे अपराधी प्रवृत्ति के लोग होते हैं जो जाने अपनी किस सनक में तमाम लोगों पर हमला करने या उन्हें मार डालने जैसे कांड कर देते हैं। कुछ क्रिमिनल्‍स तो ऐसे भी होते हैं जिन्‍हें हमेशा एक से अपराध करने में मजा आता है। भारत से लेकर दुनिया में कई ऐसे सीरियल किलर हुए हैं जिन्‍होंने आम लोगों खास तौर पर महिलाओं से लेकर पुलिस को भी सकते में डाल दिया था। जरा आप भी जानिए इन 5 कुख्‍यात सीरियल किलर्स के खतरनाक कारनामे जिन्होंने इन्हें दुनिया में मशहूर बना दिया।

चार्ल्स मेंशन
अलग तरह का एक धार्मिक पंथ चलाने वाला एक सीरियल किलर चार्ल्स मेंशन हाल ही में तब गुजर गया, जब वह अपना आजीवन कारावास पूरा ही करने वाला था। चार्ल्स 60 के दशक में तमाम खतरनाक और डरावने मर्डर करने का दोषी था। चार्ल्स के खतरनाक हमलों का शिकार बनने वालों में एक्ट्रेस शेरोन टेट, फिल्मकार रोमन पोलांस्की की प्रेग्नेंट वाइफ भी शामिल थीं। जिन्हें चार्ल्स का पंथ मानने वाले अनुयाई ने चाकुओं से गोदकर मार डाला था। चार्ल्स के पंथ में शामिल होने वाले लोगों को मेंशन फैमिली का नाम दिया गया था। ये लोग बाइबल के कुछ हिस्सों को या कोटेशन को निकालकर उसका गलत उपयोग करके लोगों को बरगलाते और अपराध करने के लिए प्रेरित करते थे।

 

ऐसी कार चोरी दुनिया ने देखी पहली बार जब हैकर्स ने सेकेंडों में उड़ा ली 'कीलेस' मर्सिडीज



डॉक्टर हेरोल्ड शिपमेन

इस खतरनाक डॉक्टर को 200 से अधिक हत्याओं का दोषी माना जाता है। यह डॉक्टर अपने तमाम मरीजों को इस अंदाज में मार डालता था कि किसी को शक भी नहीं होता था। मरीज को मारने के बाद वह उसका शरीर उसके परिवार वालों को अंतिम संस्कार के लिए सौप देता था, लेकिन उसके द्वारा की गई हत्याओं का कोई सबूत नहीं मिल पाता था। काफी सालों तक यह सिलसिला चलने के बाद किसी ने यूं ही नोटिस किया कि इस डॉक्टर ने भारी संख्या में डेथ सर्टिफिकेट पर अपने साइन कर रखे हैं। तब उससे पूछताछ और उसका कोर्ट ट्रायल शुरू हुआ। आखिरकार उसे 15 हत्याओं के जुर्म में 15 आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई, लेकिन इस सनकी डॉक्टर ने जेल में ही आत्महत्या कर डाली।

 

इंसानों से अच्छा तो गली का यह कुत्ता है जिसने अंजान लड़की को बचाने के लिए लगा दी अपनी जान


जैक द रिपर
लंदन में सन 1800 के आसपास जैक द रिपर के नाम से कुख्यात एक अपराधी खतरनाक हत्याओं से शहर में सनसनी फैला रखी थी। यह व्यक्ति सिर्फ महिला वेश्याओं को अपना शिकार बनाता था। यह उनकी गर्दन काट देता था और उनके शरीर से कई आंतरिक अंगों को निकाल लेता था। हालांकि कभी भी इस अपराधी का असली नाम सामने नहीं आया। सिर्फ उसके मारने के ढ़ंग और मानव अंगो को निकालने के उसके क्रूर तरीकों के कारण ही उसे ऐसा नाम दिया गया था। यह हत्यारा इतना फेमस था कि इसके नाम पर कई हॉरर वीडियो गेम भी बनाए गए थे, जो खूब पॉपुलर हुए।

Posted By: Chandramohan Mishra