14 खेलों के हॉस्टल प्रदेश में

24 हजार की हॉकी खरीदी गई

2.30 लाख की गोल कीपर किट

- खिलाडि़यों को प्रैक्टिस के लिए दिए जाएंगे इंटरनेशनल लेवल के इक्यूमेंट्स

- खेल में अच्छा रिजल्ट लाने के लिए खेल विभाग ने उठाया कदम

LUCKNOW:

प्रदेश के हॉस्टल में रहने वाले खिलाड़ी यदि भारतीय टीम में सेलेक्ट होते हैं तो खेल विभाग उनकी प्रैक्टिस के साथ ही उन्हें इंटरनेशनल लेवल के इक्यूपमेंट दिलवाएगा। इसकी तैयारी खेल विभाग ने कर ली है। उन्हें हर स्तर पर इंटरनेशनल लेवल की सुविधाएं दी जाएगी। आवश्कता पड़ने पर ऐसे खिलाडि़यों को ट्रेनिंग के लिए विदेश भी भेजा जा सकता है।

खरीदी गई शानदार हॉकी और किट

खेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रदेश में हॉकी में जिन खिलाडि़यों ने दमदार प्रदर्शन किया, उन्हें खेल विभाग ने साधारण हॉकी की जगह इंटरनेशनल लेवल की हॉकी उपलब्ध कराई है। गोलकीपर की प्रैक्टिस के लिए बेहतरीन किट भी मंगाई गई है। हॉस्टल में प्रैक्टिस करने वाले खिलाडि़यों को जहां पंद्रह सौ रुपए की हॉकी उपलब्ध कराई जाती है। वहीं गोल कीपर की किट डेढ़ लाख रुपए तक दी जाती है। वहीं इस बार खेल विभाग ने 24 हजार रुपए तक की हॉकी खरीदी है। इंडिया हॉकी टीम में प्रैक्टिस करने वाले खिलाडि़यों की कीमत भी कुछ ऐसी ही है। इसी तरह से खिलाडि़यों के प्रदर्शन को निखारने के लिए तकरीबन दो लाख तीस हजार रुपए की गोल कीपर किट भी खरीदी गई।

सभी खेलों में मिलेंगी सुविधाएं

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सिर्फ हॉकी ही नहीं अन्य खेलों में भी खिलाडि़यों के लिए बेहतर इक्यूपमेंट्स उपलब्ध कराए जाएंगे। खेल विभाग की देखरेख में तकरीबन 14 खेलों के हॉस्टल संचालित किए जाते हैं। इन सभी खेलों में खिलाडि़यों के प्रदर्शन को सुधारने के लिए अब खेल विभाग अब इंफ्रास्ट्रक्चर में खिलाडि़यों के इक्यूपमेंट पर खर्च बढ़ाएगा। इसकी शुरुआत हॉकी से हो चुकी है। प्रदेश के खिलाड़ी मुकाबलों में अन्य प्रदेशों के खिलाडि़यों किसी भी मामले में पीछे ना रहे, इसलिए खेल विभाग ने यह कदम उठाया है।

जो खिलाड़ी इंटरनेशनल लेवल पर बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे, उन्हें बेहतर इक्यूपमेंट उपलब्ध कराए जाएंगे। उनके सभी इक्यूपमेंट इंटरनेशनल लेवल के होंगे। इससे उनके प्रदर्शन में सुधार आएगा।

डॉ। आरपी सिंह

खेल निदेशक

Posted By: Inextlive