हाल ही में हुए आतंकी हमले से अफगानिस्तान की राजधानी काबुल फ‍िर दहल उठी है। इस हमले में करीब 80 से लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है। बतादें क‍ि काबुल में इससे पहले भी कई बड़े आतंकी हमले हो चुके हैं। इसके अलावा दुन‍िया के कई दूसरे देश भी इन आतंकी हमलों से दहल चुके हैं। यहां पढ़ें सदी के 10 बड़े आतंकी हमले...


11 सितंबर 2001 अमेरिका: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका पर अलकायदा ने आत्मघाती हमला किया था। इस दौरान अपहरणकर्ताओं ने जानबूझकर उनमें से दो विमानों को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, न्यूयॉर्क शहर के ट्विन टावर्स के साथ टकरा दिया था। इस हमले में लगभग 3000 लोग मारे गए और 8900 लोग घायल हो गए थे।26 नवंबर 2008 मुंबई: 26 नवम्बर 2008 को भारत के मुंबई शहर में एक साथ कई जगह आतंकवादी हमले हुए थे। आतंकियों ने ताज होटल, ओबरॉय होटल, नरीमन हाऊस, कामा अस्पताल और सीएसटी समेत कई जगह एक साथ हमला किया था। इसमें करीब 160 से भी ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई।11 मार्च 2004 मैड्रिड:
11 मार्च 2004 की सुबह मैड्रिड के आम चुनाव से तीन दिन पहले यहां पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें करीब 192 लोग मारे गए और करीब 2,000 घायल हुए।22 जुलाई 2011 नॉर्वे: 22 जुलाई, 2011 को, ओस्लो में एक बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत हुई। यहां पर यूटा द्वीप पर 69 युवा लोग मारे गए। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद नॉर्वे में यह सबसे घातक हमला था।


15 नवंबर 2003 इस्तांबुल: 15 और 20 नवंबर 2003 को इस्तांबुल के तुर्की में चार ट्रक बम हमले किए गए थे। जिसमें 57 लोग मारे गए जबकि लगभग 700 लोग घायल हुए थे। इस हमले से इंस्ताबुल पूरी तरह से दहल गया था। नरेंद्र मोदी ने हाथ मिलाने के लिए बढ़ाया हाथ, एंजेला ने कहा आगे बढ़ोInteresting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Shweta Mishra