शादियों का दौर शुरू हो चुका है। हर तरफ डीजे की धूम मचने लगी है। आजकल बिना डीजे के तो जैसे शादी में रौनक ही नही होती है। इसीलिए लोग महंगे से महंगे डीजे बुक कराने में भी पीछे नहीं रहते हैं। आज दुनिया में इतने महंगे-मंहगे डीजे वाले बाबू हैं जिनकी बुकिंग लाखों में होती है। ये डीजे अरबों की कमाई करते हैं। हो सकता आपको इस बात पर यकीन न हो। कोई बात नहीं आइए जानें 10 सबसे महंगे डीजे वाले बाबू जिनके गाना बजाने पर बरसता है पैसा...


Tiesto:
यह म्यूजिक इंडस्ट्री का नामी डीजे है। इसे TiestoTijs Michiel Verwest नाम से भी पुकारते है। इस डीजे की कमाई भी सालाना 38 मिलियन डॉलर यानी कि करीब 2 अरब से ऊपर रुपये की होती है। यह मिनटों के हिसाब से बुकिंग करता है।

Zedd:

यह डीजे भी एक दिन की काफी मंहगी फीस वसूलता है। इस डीजे की सलाना कमाई करीब 24.5मिलियन डॉलर यानी कि यह भी 1 अरब से ऊपर की कमाई करता है। 14 साल से म्यूजिक इंडस्ट्री में जमा यह डीजे भी Grammy अवार्ड जीत चुका है।

Diplo:
डीजे की दुनिया में बड़े डीजे वाले बाबुओं में Diplo का नाम भी शामिल है। इसका असली नाम Thomas Wesley Pentz है। इसकी कमाई भी 23 मिलियन डॉलर यानी कि अरबों में हैं। यह 1997 से म्यूजिक इंडस्ट्री में हैं।

Kaskade:
अरबों की कमाई करने वाले डीजे में Kaskade का नाम भी है। Ryan Gary Raddon का डीजे आज काफी मशहूर है। यह हर साल 19 मिलियन डॉलर यानी कि 1 अरब से ऊपर की कमाई करते हैं।
 

Dimitri Vegas and Like Mike:
यह दोनों डीजे वाले बाबू भाई-भाई हैं। इनकी भी कमाई सालाना 15.5 मिलियन डॉलर यानी कि 1 अरब रुपये से ज्यादा की है। आज इनकी बुकिंग भी काफी महंगी होती है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Shweta Mishra