प्रोडक्‍ट मार्केट में हर साल तमाल प्रोडक्‍ट लॉन्‍च होते और कुछ दिन धमाल मचाने के बाद उनका प्रोडक्‍शन बंद हो जाता है। उनके बंद होने का कारण कुछ भी हो सकता है कि लेकिन कई बार लोग उन्‍हें इतना याद करते हैं। जिससे वे दोबारा कुछ नए बदलावों के साथ वापस आ जाते हैं। उदारहण में बाजार में नोकिया के फोन की वापसी ही देख लीजिए। यह इन दिनों चर्चा में बना है। हर तरफ लोग इसे हाथों हाथ लेने को तैयार हैं। हालांकि नोकिया से पहले ये चीजें भी बाजार में सालों बंद के बाद दोबारा धमाल मचा चुकी हैं...


Nokia 3310:मोबाइल की दुनिया में काफी भरोसेमंद माना गया नोकिया 3310 साल 2000 में रिलीज हुआ था। इस दौरान इसकी अच्छी मांग हुई थी। हालांकि कुछ सालों बाद यह बंद हो गया था, लेकिन इस साल यह एक बार फिर से धमाल मचाने को बिल्कुल तैयार है। Atari 2600:यह वीडियो गेम खूब पॉपुलर रहा है। यह 1977 में आया था और इसने 1982 तक बाजार में खूब धमाल मचाया था। इसके बाद 1983 में यह बंद हो गया। हालांकि थोड़े बदलाव के साथ 2004 में वापस आया। लोगों के बीच खूब पसंद किया गया। Polaroid OneStep camera:
यह कैमरा भी धमाकेदार वापसी वाली चीजों में से एक है। 1977 में यह खूब बिक रहा था। हालांकि कुछ दिनों के बाद यह अचानक से बंद हो गया। अमेरिका का यह फेमस कैमरा दोबारा 2009 में बाजार में वापस आया। SodaStream:यह सोडास्ट्रीम भी दोबारा धमाकेदार वापसी वाली चीजों में शामिल है। 80 के दशक में यह हर घर में पाया जाता था। हालांकि यह 90 के दशक में बंद हो गया, लेकिन 1997 में यह 41 देशों में लॉन्च हुआ।  


Hasbro Furby:

इन टैडीज को लेकर 90 के दशक में बच्चे बहुत क्रेजी थे। 1998 में आए ये खिलौने साल 2000 तक खूब बिके। इसके बाद इन्होंने नए रूप में साल 2005 में बाजार में वापसी की और 2012 तक यह खूब बिके। IKEA Lovet table:1956 के दशक में आई यह स्वीडिश फर्नीचर फर्म की यह टेबल खूब पॉपुलर हुई। हालांकि बाद में कुछ वर्षों बाद यह अचानक से बंद हो गई। इसके बाद यह टेबल 2009 में वापस फिर से आई और कई देशों में पसंद की जा रही है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Shweta Mishra