मेरठ में टै्रफिक थीम पार्क का रास्ता साफ

नोएडा की तर्ज पर बनेगा थीम पार्क, दी जाएगी ट्रैफिक की ट्रेनिंग

गंगानगर में 5549 वर्ग मीटर में बनेगा पार्क, समिति का हुआ गठन

Meerut। नोएडा की तर्ज पर मेरठ में ट्रैफिक थीम पार्क का रास्ता साफ हो रहा है। गंगानगर के पॉकेट के में प्रस्तावित थीम पार्क 5549.50 वर्ग मीटर के विशाल क्षेत्रफल में बनेगा। निर्माणी संस्था मेरठ विकास प्राधिकरण ने कन्सल्टेंट की नियुक्ति के लिए 6 सदस्यीय समिति का गठन कर लिया है.एमडीए उपाध्यक्ष साहब सिंह ने बताया कि अत्याधुनिक ट्रैफिक थीम पार्क का निर्माण गंगानगर के पॉकेट के में हो रहा है। कन्सल्टेंट की नियुक्ति के लिए समिति का गठन कर दिया गया है। प्राधिकरण, ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर जल्द से जल्द निर्माण पूरा कर पार्क का संचालन आरंभ करेगा।

क्या होगा खास

शहरवासियों को मिलेगी ट्रैफिक सेंस की जानकारी

थीम पार्क में सामान्य पार्क की तरह पेड़-पौधे, बेंच, फव्वारे आदि होंगे

पार्क में सड़कें बनाई जाएंगी, उसमें साइड व डिवाइडर के पास बार्डर बनाया जाएगा।

अलग-अलग तरह के बार्डर का मतलब अलग-अलग तरह का होता है। पार्क में इन बार्डर के पास जानकारी देने वाले बोर्ड लगे होंगे।

सड़क पर जेब्रा कॉसिंग, सिग्नल होंगे। सामान्य मोड़, तीव्र मोड़, ब्रेकर, कट्स, यू-टर्न, सर्विस लेन, फुटओवर ब्रिज आदि बनाए जाएंगे।

अत्याधुनिक होगा पार्क

थीम पार्क की डिजाइन और स्ट्रक्चर अल्ट्रा मार्डन होगा। विदेशी तकनीकि से स्थापित इस ट्रैफिक थीम पार्क में कवर्ड एरिया को कंट्रीट-सरिया से नहीं बल्कि लोहे के पोल्स और वाटरप्रूफ छत से बनाया जाएगा। यहां कांफ्रेंस हॉल के साथ-साथ एक कार्यालय भी होगा। विशाल पार्क में कई टेम्परेरी स्ट्रक्चर भी बनाए जाएंगे।

यह होगी खासियत

पार्क में रोस्टर के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस की तैनाती होगी।

पार्क में घूमने आए लोग विभिन्न संकेतों व बोर्डो को पढ़कर जानकारी मिलेगी।

सिखाने के लिए पार्क में खिलौने जैसे छोटे-छोटे वाहन भी रखे जाएंगे।

स्कूल, अस्पताल, बाजार और भीड़ का प्रतीकात्मक क्षेत्र बनेगा, वहां पर संकेतक भी बनाए जाएंगे।

पार्क में कुछ सड़कें ऐसी बनाई जाएंगी जो मर्ज होंगी। इसके अलावा रूट डायवर्जन भी बनेगा। इससे लोग वाहन चलाते समय इनका आसानी से प्रयोग कर सकेंगे।

सीट बेल्ट और हेलमेट क्यों जरूरी है, इसे समझाने के लिए प्रतिमाएं स्थापित होगी, इसे दुर्घटना की एक कहानी के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

6 सदस्यीय समिति का गठन

कंसल्टेंट की नियुक्ति के लिए 6 सदस्यीय समिति का गठन कर लिया गया है। समिति में एडीएम सचिव राजकुमार को अध्यक्ष बनाया गया है जबकि एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी, एमडीए के अधीक्षण अभियंता, आरटीओ/नामित अधिकारी, एमडीए के सहायक नगर नियोजक सदस्य होंगे। एमडीए के अधिशासी अभियंता (उद्यान) एके सिंह को समिति का संयोजक बनाया गया है।

Posted By: Inextlive