एक दौर था कि जब भारत में कहा जाता था कि चाइना की बनी किसी चीज का कोई भरोसा नहीं है। आज लाओगे कल खराब हो जाएगी लेकिन पिछले कुछ दिनों में ऐसा लगा कि चाइना टेक्नोलॉजी के मामले में बहुत आगे निकल गया है। इसी का नमूना पेश करने वाला एक वीडियो हाल ही में इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ लेकिन उसकी सच्चाई जानकर तमाम लोग अपना माथा पीट लेंगे।

चाइना प्रोडक्शन और टेक्नोलॉजी के मामले में आजकल बहुत तेज भाग रहा है, भले ही वो इंसानों के लिए नुकसानदायक हो। YouTube पर मौजूद चाइना के कई वीडियोज को देखकर लगता है कि उनके वैज्ञानिक तो कुछ ज्यादा ही दिमागदार हैं। कभी वो प्लास्टिक की बंदगोभी बना देते हैं, तो कभी नकली अंडे और नकली चावल भी। इसी तरह की अनोखी टेक्नोलॉजी बनाने की होड़ में अब उन्होंने मिस्टर इंडिया बना डाला है। जी हां आप सही समझे। हम मोगैंबो वाली मिस्टर इंडिया की ही बात कर रहे हैं। इस मूवी में एक ऐसी डिवाइस दिखाई गई थी, जिससे किसी भी इंसान के आर पार देखा जा सकता था और वो टेक्नोलॉजी तो मोगेंबो रात दिन खोज रहा था। वो फिल्मी टेक्नोलॉजी भले ही फर्जी रही हो लेकिन चाइना वालों ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने एक ऐसा कपड़ा दिखाया है जिसे ओढ़ने या पहनने के बाद इंसान के आर पार देखा जा सकता है। कहने का मतलब, वो कपड़ा पहनकर इंसान गायब हो सकता है।

 

इस वीडियो में एक खोजी वैज्ञानिक टाइप का आदमी पार्क में घूमते टहलते हुए बार-बार गायब होकर दिखा रहा था। इसे देखकर तमाम लोग एक्साइटेड हो गए। लोगों को लगा कि असली मिस्टर इंडिया तो चाइना वाले ही बना पाए हैं। नतीजा यह हुआ कि यह वीडियो जंगल की आग की तरह इंटरनेट और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। करोड़ों लोगों ने ऐसे देख डाला और कुछ लोगों ने कमेंट सेक्शन में यह भी पूछ लिया कि यह कपड़ा उन्हें कब तक मिलेगा।

 

 

 

जितनी महंगी कार उतना महंगा मिलेगा पेट्रोल! नेट न्यूट्रैलिटी के बिना फोन पर ऐसे ही मिलेगा इंटरनेट

इस चाइनीज वीडियो में दावा किया गया था कि चाइनीस साइंटिस्ट ने क्वांटम मैकेनिक्स का यूज करके यह ट्रांसपेरेंट कपड़ा बनाया है। जिसे ओढ़कर या पहनकर कोई भी इंसान गायब हो सकता है। वीडियो देखकर लोग एक्साइटेड हो ही रहे थे लेकिन तभी वीडियो का पूरा भांडा फूट गया। कई टेक्निकल एक्सपर्ट्स ने इस बात को प्रूफ कर दिया कि इन वैज्ञानिक भाई साहब का ट्रांसपेरेंट कपड़ा ना तो ट्रांसपेरेंट है और ना ही वो साइंटिस्ट भूत है, बल्कि वीडियो में यह पूरा नजारा किसी वीडियो कंपोस्टिंग सॉफ्टवेयर की देन है। एप्पल Shake, Nuke, Adobe आफ्टर इफेक्ट्स या फ्यूजन जैसे सॉफ्टवेयर आसानी से इस ट्रांसपरंट कपड़े जैसा नजारा पेश कर सकते हैं। आसान भाषा में कहें तो यह गायब करने वाला कपड़ा सच्चाई में विजुअल इफेक्ट्स का चमत्कार है और एक बात तो तय है कि ऐसा फर्जी कपड़ा देखकर मोगैंबों कभी खुश नहीं होगा।

अमेरिकी नौसेना को परेशान करने वाली उड़न तश्तरी का खुफिया वीडियो अब दिखा दुनिया को

Posted By: Chandramohan Mishra