52 सीटर सीएनजी बसों को मुख्यालय से मिली स्वीकृति

250 बसों का संचालन राजधानी परिक्षेत्रों में होगा शुरू

50 सीएनजी बसों का मेरठ से होगा संचालन

Meerut ेआबोहवा को सुधारने और एनजीटी के आदेश के अनुपालन में परिवहन निगम नए साल से सीएनजी बसों का संचालन शुरु करेगा। इसके लिए राजधानी परिक्षेत्रों में 250 बसों का संचालन नए साल से शुरु किया जाएगा। दिसंबर माह में बसों को उपलब्धता रीजन में करा दी जाएगी।

मेरठ से 50 बसों का संचालन

दरअसल लखनऊ से पांच रीजन जिनमें मेरठ, आगरा, नोएडा और गाजियाबाद में परिवहन निगम द्वारा 250 सीएनजी बसों का संचालन किया जाना है। इसके पहले चरण में 50-50 बसों का पांचों परिक्षेत्र में संचालन किया जाएगा। इन बसों का प्रथम चरण में मेरठ से एनसीआर क्षेत्र में संचालन किया जाएगा। बसों को मेरठ- दिल्ली, मेरठ- गाजियाबाद, मेरठ- नोएडा के रूटों पर संचालन होगा।

52 सीटर होंगी बसें

इस योजना के तहत 52 सीटर बसों का संचालन होगा। बसों का किराया भी अन्य बसों की तरह सामान्य रहेगा व बसों में एमएसटी समेत तमाम पास मान्य होंगे। इन बसों की सफलता के बाद अन्य रूटों पर भी सीएनजी बसों का संचालन किया जाएगा। साथ ही साथ बस में सीएनजी की आपूर्ति लोकल सीएनजी पंप से अनुबंध के आधार पर भरी जाएगी।

मुख्यालय से करीब 250 सीएनजी बसों का पांच परिक्षेत्रों में संचालन के लिए योजना बनाई गई है। बतौर ट्रायल नोएडा व आगरा में एक एक बस का संचालन शुरु भी कर दिया गया है। जल्द मेरठ में भी संचालन होगा।

- नीरज सक्सेना, आरएम

Posted By: Inextlive