- कंकरखेड़ा में ट्रिपल मर्डर करने वाले का सुराग नहीं

- पुलिस ने किया 5 हजार ईनाम, गिरफ्तारी को दबिश

Meerut: कंकरखेड़ा के हरि नगर में अवैध संबंधों के चलते दो महिलाएं और एक मासूम बच्चे का बड़ी ही बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया गया था। कत्ल में आरोपी को नामजद किया गया था। इसके बाद से पुलिस कातिल को तलाश रही है। कई दिन बीतने के बाद भी कातिल का कोई सुराग नहीं लग पाया। गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिशें दे रही है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी ने सोमवार को पांच हजार के ईनाम भी घोषित कर दिया।

यह था मामला

कंकरखेड़ा के हरि नगर में पोस्टमास्टर श्रीराम वर्मा के घर में किराए पर इकला परतापुर का अनुबंधित बस चालक अजय रहता है। जिसके साथ उसकी उसकी पत्नी सीमा व दो साल का बेटा अभय भी रहता था। वहीं इस मकान में ही अजय का दोस्त परतापुर के काजमाबाद गुण का रहने वाला बस चालक आजाद भी किराए पर रह रहता था। क्8 मार्च होली के अगले ही दिन अजय की पत्नी सीमा, उसके दो साल के बेटे और मकान मालकिन कुंता का बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया गया था।

कातिल पर ईनाम

इस कत्ल में मुख्य आरोपी आजाद तभी से फरार है। जिसके अजय की पत्नी से अवैध संबंध थे। जिसके चलते उसने सीमा से पीछा छुड़ाने के लिए सीमा और उसके बच्चे का कत्ल कर दिया था। इसके साथ ही उसने मकान मालकिन कुंता को भी मार डाला था। तभी से आजाद फरार चल रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह दबिशें दे रही है। कातिल को पकड़ने के लिए उसके सभी सगे संबंधियों और जानकारों के यहां पुलिस लगातार नजरें गड़ाए हुए है। इसके बावजूद उसका कुछ सुराग नहीं लग पा रहा। आखिर में एसएसपी ओंकार सिंह ने आजाद की आजादी खत्म करने के लिए उस पर पांच हजार के ईनाम की घोषणा कर दी।

Posted By: Inextlive