त्रिपुरा और नागालैंड में बीजेपी की भारी जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने होली के अगले ही दिन दीवाली मना डाली। लखनऊ में भी बीजेपी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय व प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों की मौजूदगी में कार्यकर्ता ढोल की थाप पर जमकर थिरके और खूब आतिशबाजी की। इस मौके पर सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इस जीत का श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी अध्यक्ष अमित शाह और दोनों राज्यों के कार्यकर्ताओं को दिया।


राष्ट्रवादी नीतियों पर जनता ने लगाई मुहरत्रिपुरा, नागालैंड और मिजोरम में विधानसभा चुनावों की मतगणना के रुझानों में बीजेपी की बढ़त देख कार्यकर्ता शनिवार दोपहर से ही पार्टी मुख्यालय में जुटने लगे थे। त्रिपुरा में दो तिहाई बहुमत और नागालैंड में निर्णायक बढ़त की खबर आते ही प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी भी प्रदेश कार्यालय पहुंच गए। अमित शाह को कुशल रणनीति के लिये बधाई


प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पांडेय ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को होली के साथ ही पूर्वोत्तर में पार्टी की भारी जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि वामपंथियों के किले को ध्वस्त कर पार्टी ने विजय पताका फहराई है। नागालैंड में बीजेपी के गइबंधन ने बड़ी विजय हासिल की है। इसके लिये सभी बीजेपी कार्यकर्ता पीएम नरेंद्र मोदी को उनके करिश्माई नेतृत्व व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को कुशल रणनीति बनाने के लिये बधाई देते हैं। यह विजय नये भारत के निर्माण की विजय है और राष्ट्रवादी नीतियों व कार्यक्रमों पर जनता की मुहर है। लोकसभा चुनावों से पहले सफलता का आगाज

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए डॉ. पांडेय ने कहा कि पूर्वोत्तर के राज्यों में मिली सफलता 2019 में लोकसभा चुनावों में मिलने वाली सफलता का आगाज है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा त्रिपुरा में की गई जनसभाओं को भी इस सफलता का बड़ा श्रेय है। उन्होंने कहा कि इस विजय उल्लास को पूरे प्रदेश में रविवार पूर्वान्ह 11 बजे से 1 बजे तक सभी क्षेत्र, जिला, महानगर मुख्यालयों के साथ-साथ मंडल इकाइयों में विजय उल्लास दिवस के रूप में मनाया जाएगा। मिठाइयां खिलाकर एक दूसरे को बधाई दीइस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। जश्न के मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रमुख डॉ. तरुण कांत त्रिपाठी, आलोक अवस्थी, पार्षद सुशील तिवारी 'पम्मीÓ, क्षेत्रीय मंत्री नीरज सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

देश का सबसे गरीब मुख्यमंत्री सत्ता से बाहर, जानें देश के सबसे गरीब 3 सीएम

Posted By: Shweta Mishra