हाईकोर्ट में अनुभाग अधिकारी की मां ने पुलिस को दी मामले की तहरीर

PRAYAGRAJ: दो दिन पूर्व अलोपीबाग स्थित एक मकान में पीछे की खिड़की का शीशा तोड़ कर आधा दर्जन से अधिक बदमाश घुस रहे थे। घर वालों की नजर पड़ी तो वे शोर मचाने लगे। शोर सुन बदमाश फरार हो गए। घटना की तहरीर पुष्पलता पत्‍‌नी स्व। अर्जुन सिंह ने दारागंज पुलिस को दी है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

छह से सात थी संख्या

दारागंज थाना क्षेत्र के आलोपीबाग निवासी पुष्पलता ने बताया कि उनका पुत्र सर्वेश कुमार सिंह हाईकोर्ट में अनुभाग अधिकारी हैं और बहू सुनीता सिंह नागौर सीजेएम द्वितीय के पद पर तैनात हैं। मकान के पीछे खिड़की में लगे शीशा को तोड़ कर 12 फरवरी की शाम करीब साढ़े सात बजे छह से सात की संख्या में बदमाश घर में घुस रहे थे। अचानक बेटा व बहू सहित परिवार के अन्य सदस्यों की नजर उन पर पड़ी। बदमाशों को घर में घुसते देखकर सभी शोर मचाने लगे। आवाज सुन बदमाश फरार हो गए।

Posted By: Inextlive