छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: टाटा स्टील की तर्ज पर अब टाटा स्टील प्रोसेसिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड कंपनी (टीएसपीडीएल) कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन भी छह साल के लिए किया जाएगा। इसे लेकर गुरुवार को प्रबंधन-यूनियन के बीच चली लंबी वार्ता के बाद सहमति बन गई। अब आठ व नौ जुलाई को लगातार दो दिन वार्ता होगी, जिसमें समझौते पर मुहर लगेगी।

लगाई जाएगी मुहर

कंपनी प्रबंधन पहले टाटा स्टील की तर्ज पर छह साल पर ग्रेड रिवीजन समझौता करने का प्रस्ताव दिया था जिसे यूनियन ने सिरे खारिज कर दिया था। लेकिन टाटा स्टील व हाल ही में टाटा-ब्लूस्कोप में हुए छह साल का ग्रेड समझौता का हवाला देते हुए प्रबंधन ने अपना पक्ष रखा। टाटा स्टील से बाहर नहीं जाने की बात करते हुए प्रबंधन के प्रतिनिधियों ने यूनियन नेताओं को समझाया। काफी मशक्कत के बाद यूनियन नेता छह साल का समय तो मान ली लेकिन ग्रेड में राशि बढ़ोतरी पर अड़ गए। उनका कहना था कि जब समयांतराल बढ़ेगा तो ग्रेड की राशि भी बढ़नी चाहिए। इसी बात पर वार्ता स्थगित कर दी गई। फिर तय हुआ कि आठ व नौ जुलाई को वार्ता कर ग्रेड पर मुहर लगा दी जाएगी।

एक अक्टूबर-2017 से लंबित

कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन एक अक्टूबर-2017 से लंबित है। समझौते को लेकर गुरुवार को सुबह नौ बजे पहले यूनियन नेताओं ने आपस में बैठक की फिर दोपहर में प्रबंधन के साथ उनकी दो घंटे बातचीत चली। वार्ता में प्रबंधन की ओर से एचआर-आईआर के वरीय महाप्रबंधक पीके साहू, शुभमय मजुमदार, आइ-आर अधिकारी शेखर झा व यूनियन से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महामंत्री अमन सिंह, दिनेश कुमार, एसबी राणा, सच्चिदानंद आदि शामिल हुए।

Posted By: Inextlive