एक तरफ टीवी की हॉट फेवरेट एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी 8 जुलाई को होने वाली अपनी शादी की तैयारियों में बिजी हैं तभी अचानक ये क्या हो गया कि उन्हें ICU में भर्ती कराना पड़ गया। अगर उन्हें ICU में नहीं भेजा जाता तो उनकी शादी होनी भी मुश्किल थी। क्या है पूरा माजरा जानने के लिए पढ़ें आगे।
गुंडे करेंगे हमला और दिव्यांका होंगी हॉस्िपटल में 'ये हैं मोहब्बतें' के अगले एपीसोड में यह दिखाया जाएगा कि दिव्यांका यानि सीरियल की कैरेक्टर इशिता पर कुछ गुंडे हमला कर देते हैं। इस हमले में इशिता घायल हो जाएंगी और उन्हें अस्पताल के ICU वार्ड में भर्ती करा दिया जाएगा। करीब एक हफ्ते तक चलने वाले इस ड्रामा के दौरान बिना दिव्यांका के भी सीरियल की शूटिंग और प्रसारण चल सकेगा। तब तक दिव्यांका अपनी शादी धूमधाम से निपटाकर शूटिंग पर वापस लौट आएंगी।
दिव्यांका के पति भी बिजनेस ट्रिप के बहाने रहेंगे दर्शकों से दूर
दिव्यांका के होने वाले पति विवेक दहिया भी टीवी एक्टर है तो उन्हें भी शादी के लिए लीव चाहिए। इसलिए वो अपने सीरियल में 3-4 दिन के लिए एक बिजनेस ट्रिप पर विदेश चले जाएंगे और इस तरह वो टीवी स्क्रीन से गायब हो कर अपनी शादी के साथ साथ अपनी बीवी दिव्यांका पर ध्यान दे पाएंगे।
Posted By: Chandramohan Mishra