सोशल मीडिया एक ऐसा प्‍लेटफॉर्म है जहां कुछ भी मिनटों में वायरल हो जाता है। अब इस पहेली को ही देख लीजिए। जंगल के बीचों-बीच सूखे पत्‍तों वाली इस तस्‍वीर में ऐसा कुछ है जो हर किसी को नहीं दिखता। जिसको दिखा उसने वायरल कर दिया। क्‍या आप ढूंढ पाएंगे....

सांप को खोजो तो जानें
बॉयोलाजी पढ़ने वाली एक पीएचडी स्टूडेंट ने इस तस्वीर को टि्वटर पर साझा किया है। लड़की ने तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा कि, इसमें एक सांप है अगर आपको दिखे तो बताइए। सूखी पत्तियों के बीच छुपे इस सांप का रंग भूरा ही है, ऐसे में उसे ढूंढना आसान नहीं है।

Received this from a fellow HERper this morning. No caption needed, the task was implied: "can you spot the snake?" 🐍 pic.twitter.com/oVkjOm8ufy

— Helen🐍👩🏼🔬 (@SssnakeySci) 23 April 2017
बहुत मुश्किल से मिला
कई लोगों को जब यह सांप मिला नहीं तो उन्होंने तस्वीर को झूठा करार कर दिया। कुछ यूजर्स तो इतना फ्रस्टेट हो गए कि उन्होंने इसे टि्वटर पर वायरल कर दिया। आखिर में उस लड़की ने खुद ही इसका आंसर दिया। लड़की ने तस्वीर में घेरा बनाकर बताया कि, सांप कहां छुपा है।

If y'all haven't found it yet... Copperhead, aka Agkistrodon contortrix. Cute but venomous, so no touchy! ☺️🐍❤️ pic.twitter.com/pSVMIhFP0o

— Helen🐍👩🏼🔬 (@SssnakeySci) 24 April 2017Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari