- इलाज के लिए गायनिक वार्ड में हुई थीं भर्ती

Meerut : मेडिकल कालेज के गायनिक वार्ड से रविवार सुबह दो महिला मरीज संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिलाओं का सामान भी गायब था। थाने में इसकी सूचना दे दी गई है।

थाने में तहरीर दी गई

बुढ़ाना के गांव अमरपुर निवासी तस्लीमा पत्नी मेंहदी हसन 9 जनवरी को डिलविरी के लिए मेडिकल कालेज के गायनिक वार्ड में भर्ती हुई थीं। रविवार तड़के वह अपने बिस्तर से गायब हो गई। स्टाफ ने काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। कुछ घंटे बाद शामली के कैराना निवासी जुबैदा भी गायब हो गई। उन्हें यूसीजी की जांच के लिए भर्ती किया गया था। एक साथ दो महिलाओं के गायनिक वार्ड से लापता होने से मेडिकल कालेज व पुलिस में हड़कंप मच गया। दोनों महिलाओं की पूरे मेडिकल कालेज में तलाश की गई। लेकिन पता नहीं चल सका। इस संबंध में उनके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

हो जाते हैं लापता

गौरतलब है कि पहले भी मेडिकल कालेज से मरीज लापता होते रहे हैं। वार्ड ब्याय की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। एसओ उमेश चंद पचौरी ने बताया कि महिला मरीज अपने साथ सामान ले गई हैं। शायद वह दूसरी जगह इलाज कराना चाहती होंगी। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।

Posted By: Inextlive