- पेंट कंपनी के एमडी ने कैंपस आकर मेरीटोरियस स्टूडेंट्स को चेक दी

KANPUR:

एचबीटीयू के पेंट टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट का इंडिगो पेंट के साथ करार हो गया है। कंपनी हर साल पेंट टेक्नोलॉजी के दो स्टूडेंट्स को 50-50 हजार रुपए की स्कॉलरशिप दे रही है। यह स्कॉलरशिप आर्थिक रूप से कमजोर व मेधावी स्टूडेंट्स को दी जा रही है। इस साल रूपांशु रस्तोगी व नितीश अरोड़ा को पेंट कंपनी के एमडी हेमंत जालान ने स्कॉलरशिप की चेक प्रदान की है। डिपार्टमेंट हेड डॉ पीके कमानी ने उन्हें डिपार्टमेंट की विजिट कराई। इस अवसर पर एमडी ने टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो एनबी सिंह से मुलाकात की। पेंट कंपनी के मुखिया ने रिसर्च के लिए अनुदान देने पर भी सहमति व्यक्त की है। एमडी जालान ने बताया कि इयर 2000 में कंपनी ने पेंट के व्यवसाय में 2 करोड़ से बिजनेस शुरू किया था। आज यह बिजनेस 650 करोड़ का हो गया है। जेब्रा पेंट का प्रसार फेमस क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी कर रहे हैं। कंपनी की फैक्ट्री त्रिची, कोचीन, जोधपुर में चल रही हैं। हेड ऑफिस पुणे में है। उन्होंने बताया कि इस टाइम कंपनी 27 स्टेट में अपना बिजनेस कर रही है।

Posted By: Inextlive