Patna: अगर आप अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ कहीं पिकनिक मनाने चाहते हैं और वो भी शाही अंदाज में तो अब रेडी हो जाइए. बिहार पर्यटन विभाग ने आपके इस शाही अंदाज के लिए लग्जरियस अरेंजमेंट किया है.


मस्त इंज्वॉय कर सकते हैंआप और आपके करीबी लोग मस्त इंज्वॉय कर सकते हैं। दरअसल, पर्यटन विभाग ने सात लोगों के लिए लग्जरी बस की व्यवस्था की है। इसे आप अपने हिसाब से स्लीपर में भी तब्दील कर सकते हैं। दोनों तरफ देखने के लिए दो एलसीडी भी लगाए गए हैं। पूरी तरह लाइट व साउंड प्रूफ इस 'कारवां' की रंगीनी में लगे लाइट और पर्दे इसमें चार चांद लगा रहे हैं। इस बस में बाथरूम भी है, जिसमें आप स्नान होकर फ्रेश भी हो सकते हैं। साथ में 'ठंडा-गरम' भी  
आप अपने साथ फूड या बीयर ले जाना चाहते हैं, तो इसके लिए भी पूरी व्यवस्था की गई है। बस में फ्रिज और माइक्रोओवेन भी लगाया गया है, जिससे आप अपने घर का आनंद ले सकते हैं। फ्रेश होने के लिए अंदर में हल्का स्पेस भी दिया हुआ है। पर्यटन विभाग ने इस बस का नाम 'कारवां' दिया है। उसी डायरेक्शन में चलता रहेगा


इसमें सफर करने से पहले इसके जीपीएस सिस्टम में अपना रूट सेट कर दें और फिर बस उसी डायरेक्शन में चलता रहेगा। कहीं भी रूट चेंज होने पर यह अलार्म देना शुरू कर देगा। शिव जी सिंह ने बताया कि यह बस इलेक्ट्रिक, पेट्रोल, डीजल व इन्वर्टर से चलाया जा सकता है। अगर आप बस से उतर कर कुछ देर इंज्वॉय करना चाहते हैं, तो बस के ऊपर छतरी गिराकर आनंद ले सकते हैं। नेक्स्ट मंथ से शुरू होगी सर्विस गांधी मैदान में अभी एक कारवां लगाया गया है। इसकी कीमत करीब 43 लाख है। जल्द ही और बसें आएंगी। हालांकि लोगों को इसकी सुविधा अप्रैल महीने से मिल पाएगी। वैसे इसकी बुकिंग कौटिल्या होटल में की जाएगी।

Posted By: Inextlive