दिल्ली दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा पॉप्युलेशन वाली सिटी बन गई है. यह बात यूनाइटेड नेशन की एक रिपोर्ट में सामने आई. फिलहाल इस समय दिल्‍ली में दो करोड़ 50 लाख लोग रह रहे हैं.


2050 तक इंडिया में सबसे ज्यादा अर्बन पॉप्युलेशनयूएन की 'वर्ल्ड अरबनाइजेशन प्रॉस्पेक्ट्स' की लिस्ट में जापान की राजधानी टोक्यो पहले नंबर पर है. हालांकि तीन करोड़ 80 लाख की आबादी वाले इस शहर में जनसंख्या लगातार घटती जा रही है. टोक्यो और दिल्ली के बाद शांघाई, मेक्सिको सिटी, साओ पाउलो और मुंबई इस लिस्ट में शुमार हैं. रिपोर्ट के मुताबिक 1990 से दिल्ली की आबादी तेजी से बढ़ रही है. अगर ऐसा जारी रहा, तो 16 साल के भीतर इस शहर में करीब 3 करोड़ 60 लाख लोग होंगे. यानी किस्मत या बदकिस्मती से 2030 तक दिल्ली के पास यह तमगा बना रहेगा. रिपोर्ट के मुताबिक 2050 तक भारत इस मामले में पहले नंबर पर होगा जहां शहरों में रहने वालों की संख्या सबसे अधिक होगी. शहरी आबादी के मामले में इंडिया, चाइना से भी आगे निकल जाएगा.इस लिस्ट में मुंबई छठवें नंबर पर
यूएन रिपोर्ट-2014 के मुताबिक सबसे अधिक आबादी के मामले में मुंबई का नंबर दुनिया में छठा है. लेकिन 2030 तक इसका नंबर चौथा हो जाएगा. उस समय मुंबई की आबादी दो करोड़ 80 लाख होगी. इस समय मुंबई की जनसंख्या 2.1 करोड़ है. पॉप्युलेशन के मामले में टोक्यो, दिल्ली के बाद शंघाई का स्थान है.

Posted By: Shweta Mishra