PATNA: राजीव नगर क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार एक स्कॉर्पियों चालक ने चार लोगों को रौंद दिया। इसमें एक 12 साल का बच्चा भी घायल हो गया है। घटना के बाद चालक मौके से भाग गया। लोगों का कहना है कि चालक शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने गाड़ी जब्त कर लिया। जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 9.15 बजे एक स्कॉर्पियों तेज रफ्तार से आ रही थी। पहले उसने चौराहे पर एक बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद लोग उसे पकड़ने के लिए दौड़े तो उसने गाड़ी तेज बढ़ा दी। करीब 20 फीट दूरी पर जाने के बाद बाएं साइड में सड़क किनारे सब्जी का ठेला लगाकर लोग खड़े थे। उन्हे रौंदते हुए निकल गया। दो लोग टायर के नीचे ही दब गए। लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और गाड़ी को धक्का देकर आगे किया। इसके बाद टायर में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला गया।

Posted By: Inextlive