लोकसभा चुनाव के लिए इन दिनों देश के सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में लगे हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने यूपी में चुनाव प्रचार के दौरान विपक्ष पर तंज कसते हुए पप्पू से लेकर पप्पी तक की बातें कहीं। उन्होंने राहुल गांधी के आंख मारने वाली घटना का भी जिक्र किया है।

कानपुर। लोकसभा चुनाव के लिए हो रहे चुनाव प्रचार में इन दिनों सभी दल जनता के बीच अपने को बेहतर बताने में जुटे हैं। इस दौरान कई बार देखने को मिलता है कि ये नेता-मंत्री बोलते समय शब्दों की मर्यादाएं भी भूल जाते हैं। हाल ही में यूपी में इसका एक मामला देखने को भी मिला। न्यूज एजेंसी एएनआई के एक ट्वीट के मुताबिक केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने सिकंदराबाद में कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा सदन में आंख मारने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जब राहुल ने आंख मारी थी तब पीएम नरेंद्र मोदी के पीछे सीट पर मैं भी बैठा था। ऐेसे राहुल गांधी के आंख मारने से मैं भी घायल हुआ था।

Union Min Mahesh Sharma in Sikandrabad- "Agar Mamata Banerjee yahan aa karke Kathak kare aur K'taka CM geet gaye toh kaun sun raha hai? Pappu kehta hai ki PM banunga,ab toh Pappu ki Pappi (Priyanka Gandhi)bhi aa gayi.Inse upar uth kar dekhna hai toh aaj humara sher Modi hai(16/3) pic.twitter.com/AQW6tCtRzZ

— ANI UP (@ANINewsUP) March 18, 2019


हम हमारे पप्पू का साथ लेंगे

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा यहीं नहीं रुके। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर ममता बनर्जी यहां आ करके कत्थक करने लगे। कर्नाटक के सीएम गीत गाए तो कौन सुन रहा है। वहीं पप्पू कहता है कि मैं पीएम बनूंगा। हम हमारे पप्पू का साथ लेंगे। पप्पू बेचारा पप्पू ही रह गया। अब तो पप्पू की पप्पी (प्रियंका गांधी) भी आ गई हैं।  इन लोगों से ऊपर उठकर देखना है तो आज हमारा शेर मोदी है। केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के इस चुनाव प्रचार का वीडियो भी सामने आया है।

सदन में ऐज-एजूकेशन, वर्किंग ऑवर जैसे मामलों में आजादी से अब तक हुए बड़े बदलाव

लोकसभा चुनाव 2019 : पाटलिपुत्र से रामकृपाल मैदान में, बिहार में जारी हुई कैंडिडेटों की लिस्ट

 

Posted By: Shweta Mishra