एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बन रही मर्डर की वजह

- अवैध रिश्तों के चलते हुए तीन कत्ल, बेवजह मारी गई मालकिन

- कत्ल करते हुए देख लिया तो मकान मालकिन को भी मार डाला

- महिला और उसके बच्चे की पहले से ही थी मर्डर की प्लानिंग

- कत्ल करने के बाद आरोपी ने भाई और बुआ को दी जानकारी

- परतापुर बाईपास पर थी कातिल के मोबाइल की आखिरी लोकेशन

- इससे पहले भी कई बार अवैध रिश्तों में हुए कत्ल

- आर्मी एरिया में महिला व दो बच्चों को बेरहमी से मारा गया था

Meerut : संबंध जायज हों तो जिंदगियां बच सकती हैं। अगर इन संबंधों में वैधता न रहे तो जिंदगी बचानी मुश्किल हो सकती हैं। इसी अवैध संबंध के परिणाम स्वरूप कंकरखेड़ा के हरि नगर में तीन कत्ल हुए। दो महिलाएं और एक मासूम बच्चे का बड़ी ही बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया गया। पुलिस ने भी अपनी कहानी बयां कर दी और कत्ल में अवैध संबंध स्थापित हो गए। पूरी कहानी दोस्ती में दगाबाजी करने वाले अनुबंधित बस के चालक पर जाकर टिक गई। जिसकी तलाश जारी है।

यह था मामला

कंकरखेड़ा के हरि नगर के मकान क्ख्क् में श्रीराम वर्मा अपनी पत्नी कुंता और बेटे आशीष के साथ रह रहे थे। श्रीराम मेडिकल कैंपस में स्थित पोस्ट ऑफिस में पोस्टमास्टर की नौकरी करते हैं। इनके मकान में ही किराए पर इकला परतापुर का अजय भी पत्नी सीमा व दो साल के बेटे अभय के साथ रह रहा था। वहीं, इस मकान में अजय का दोस्त परतापुर के काजमाबाद गुण का रहने वाला आजाद भी किराए पर रह रहा था। दोनों ही अनुबंधित बस में ड्राईवर हैं। मंगलवार की सुबह अजय, आजाद और श्रीराम सभी अपने-अपने काम पर निकले थे।

हो गया कत्ल

शाम को अजय अपने घर वापस लौटा तो घर का मंजर देखकर चौंक गया। मकान में तीन लाशें पड़ी थीं, जिसमें दो उसके बेटे अभय व पत्नी सीमा की थीं और तीसरी लाश मकान मालकिन कुंता की थी। तीनों को बड़ी ही बेहरमी के साथ गड़ासे से मारा गया था। यह देखते ही उसने श्रीराम वर्मा को सूचना दी और फिर पुलिस को फोन किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने कत्ल की वजह जानने की कोशिश की। साथ ही इस कत्ल में सस्पेक्ट आजाद की तलाश की गई। उसका फोन बंद था।

नामजदगी के बाद खुली किताब

इस कत्ल में नामजदगी के बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू की। पीडि़त की ओर से आजाद को नामदज किया गया। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल की सीडीआर निकाली और बड़ा राज खुलकर सामने आया। आजाद के मोबाइल से की गई कॉल के अनुसार पुलिस ने जानकारी जुटानी शुरू की। सबसे पहले करीब दो बजे आजाद ने मुंबई में नौकरी करने वाले अपने भाई के मोबाइल पर कॉल किया था। उसको पुलिस ने फोन किया और जानकारी की। इसके बाद आजाद ने जानी के घोपला गांव में अपनी बुआ के मोबाइल पर बाईपास से फोन किया था। यहां से वह मोबाइल बंद करके सीधा अपनी बुआ के यहां पहुंचा था।

दोस्ती में दगाबाजी

पुलिस के अनुसार आजाद के बारे में उसकी बुआ के यहां दबिश दी गई। जहां उसके इन रिश्तेदारों से पता चला कि आजाद ने ही इन तीनों का कत्ल किया। वह अपने ही दोस्त की पत्नी के साथ गलत संबंध बनाकर रखे हुए था। इसके चलते ही उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी। जो भी कमाता था उसको वहीं लुटा देता था। उसने फिर इस कहानी को खत्म करने के लिए फुलप्रूफ प्लानिंग की थी। वह सभी के साथ सुबह काम पर निकला था, लेकिन काम पर नहीं पहुंचा और वापस आकर अपनी योजना को पूरा करने में जुट गया। जहां उसने पहले सीमा का कत्ल किया। इसके बाद बच्चे को मारा, लेकिन मकान मालकिन ने जब कत्ल होते हुए देखा तो उसने उसको भी मार दिया।

वजह मिली कातिल नहीं

पुलिस ने इस कत्ल की वजह खोज ली। अब उसके हाथों में कातिल आना बाकी है। जो अपने मुंह से पूरी कहानी बयां करेगा। इसके बाद ही कातिल पर चार्जेज लगाए जाएंगे। पुलिस के अनुसार यह कत्ल बारह से एक बजे के बीच किया गया। कत्ल से पहले आरोपी ने शराब भी पी थी। उसके आने के बारे में शायद मकान मालिक को सूचना नहीं थी। वह चुपके से मकान में एंटर हुआ था। वह कत्ल करके साफ निकल जाने की प्लानिंग करके आया था। मगर इस बीच उसे कत्ल करते मकान मालकिन ने देख लिया था। आखिर में उसने उसको भी मार डाला। इस कत्ल में सबसे अधिक दुख मासूम के कत्ल का है। जिसको इस दुनिया में बहुत कुछ देखना था।

Posted By: Inextlive