उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के साल 2016 के बोर्ड परीक्षार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही हैं। आखिर आज 10वीं और 12वीं के रिजल्‍ट जो घोषित हो गए हैं। यूपी बोर्ड के सभापति अमरनाथ वर्मा ने आज दोपहर में रिजल्‍ट की घोषणा की है। जिसमें इस बार 10वीं में 87.66 प्रतिशत और 12वीं में 87.99 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है। ऐसे में आइए देखें 10वीं और 12वीं के 5-5 टॉपर्स को...

हाईस्कूल टॉपर्स:
पहला स्थान:
हाईस्कूल में पहले नंबर पर यूपी टॉपर रायबरेली की सौम्या हैं। सौम्या पटेल को 98.67 प्रतिशत (592/600) अंक मिले हैं।

दूसरा स्थान:

दूसरे नंबर पर इकरा और उमराह महमूद हैं। इन्हें 98.17 प्रतिशत (589/600) अंक मिले।

तीसरा स्थान:

तीसरे स्थान पर कानपुर के शिवाजी इंटर कालेज की निशा साहू हैं। निशा ने 97.83 (587/600)अंक हासिल किए हैं। अंबेडकरनगर की गरिमा और बस्ती की दिशा केसरवानी को भी 587 अंक मिले हैं।

चौथा स्थान:

चौथे नंबर पर बस्ती के जीएसएएस एकेडमी हररैया की प्रगति त्रिपाठी हैं। इन्हें 586 अंक मिले हैं।

पांचवा स्थान:

एसकेडी एकेडमी राजाजीपुरम लखनऊ की कीर्ति सिंह हैं। कीर्ति की 585 नंबर मिले हैं।

इंटरमीडिएट टॉपर्स:

पहला स्थान:
महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर मीडिएट कालेज बाराबंकी की साक्षी वर्मा को 98.20 प्रतिशत (491/500) अंक मिले। यह इंटर में यूपी की टॉपर है।

दूसरा स्थान:

दूसरे स्थान पर प्रतिमा सिंह और सोनाली वर्मा हैं। इनको भी 98 प्रतिशत (490/500) अंक प्राप्त हुए हैं।
तीसरा स्थान:
तीसरे स्थान पर कन्नौज के महेंद्र नीलम इंटर कालेज, तिर्वा की दिव्यांशी और महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कालेज बाराबंकी की प्रेरणा वर्मा हैं। इन्हें 97.80 प्रतिशत (489/500) अंक हासिल हुए हैं।
चौथा स्थान:
इसके बाद चौथे नंबर पर 488 अकों के साथ कन्नौज के महेंद्र नीलम इंटर कालेज तिर्वा की दिव्या अवस्थी और स्वाति तिवारी हैं।
पांचवां स्थान:
पांचवे नंबर पर रायबरेली की अमृता सिंह हैं। इन्हें 487 नंबर हासिल हुए हैं।

 

National News inextlive from India News Desk

Posted By: Shweta Mishra