- इंटर में बंपर रिजल्ट ने मेरठ का नाम किया रोशन

- दो स्टूडेंट्स ने 93 परसेंट मा‌र्क्स से रोशन किया मेरठ का नाम

- कामर्स साइड में एसडी ब्वॉयज स्कूल रहा आगे

- यूपी में 92.21 परसेंट और मेरठ रीजन में 91.73 परसेंट रिजल्ट

रूश्वश्वक्त्रञ्ज: चेहरे खुशी से खिलने लगे थे और आंखों में भी थी एक अजब सी चमक। रविवार को यूपी बोर्ड इंटर का रिजल्ट निकलने के बाद स्टूडेंट्स की खुशी का ठिकाना न रहा। इस बार जहां साइंस साइड से एसडी ब्वॉयज और बाले राम ब्रजभूषण सरस्वती इंटर कॉलेज में दो टॉपर्स ने मेरठ का नाम रोशन किया। वहीं पूरे उत्तर प्रदेश की पासिंग पर्सेंटेज 92.21 रही और मेरठ रीजन का रिजल्ट 91.73 परसेंट रहा। वहीं इस बार मेरठ में 92.84 परसेंट रिजल्ट रहा। इस बार रिजल्ट काफी अच्छा रहा इसलिए हर किसी में कुछ कर गुजरने का जुनून दिखाई दे रहा था।

93 परसेंट मा‌र्क्स से बन गए दो टॉपर

मेरठ में इस बार साइंस साइड से दो टॉपर के 93 परसेंट मा‌र्क्स आए हैं। दोनों टॉपर में एसडी सदर ब्वॉयज का विशाल धीमन और बाले राम स्कूल का उत्कर्ष तोमर 93 परसेंट मा‌र्क्स पाकर टॉप किया है। विशाल के 465 मा‌र्क्स आए है और उत्कर्ष तोमर ने भी टोटल 465 मा‌र्क्स प्राप्त किए है।

न्यूरोलॉजिस्ट बनना चाहता है उत्कर्ष

पंचवटी कम्पनी में डिप्टी जरनल मैनेजर की पोस्ट पर कार्यरत कृष्णअवतार तोमर का बेटा उत्कर्ष टॉप करने के बाद न्यूरोलॉजिस्ट बनना चाहता है। उत्कर्ष बचपन से ही पढ़ने का बहुत शौकिन रहा है। उत्कर्ष की मां मंजू तोमर हाउस वाइफ हैं। उत्कर्ष ने बताया वह अपनी दोनों बहनों से बहुत ही प्रेरणा लेता है, उसकी एक बहन मोनिका तोमर मीडिया लाइन में है। उत्कर्ष ने बताया उसकी छोटी बहन तुलिका तोमर जो सबसे कम उम्र में एवरेस्ट चढ़ाई भी कर चुकी है। अपनी बहनों की तरह उत्कर्ष भी अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहता है।

आईएएस बनना चाहता हूं

एसडी ब्वॉयज स्कूल के विशाल धीमन ने 93 परसेंट मा‌र्क्स पाकर मेरठ में टॉप किया है। विशाल के पिता रविंद्र धीमन प्राइवेट जॉब करते हैं। उसकी इस मेहनत में मां पारुल और पापा रविंद्र का भी बहुत हाथ रहा है। अब टॉपर लिस्ट में नाम लिखवाने के बाद विशाल आईएएस बनना चाहता है।

साइंस में दूसरे नंबर पर प्रखर

साइंस साइड में मेरठ में दूसरे नंबर पर एसडी ब्वॉयज का प्रखर सिंघल रहा। प्रखर के टोटल 461 मा‌र्क्स आए है। प्रखर सिंघल के पिता अशोक सिंघल को अपने बेटे पर बहुत गर्व है। प्रखर की मां सुनिता सिंघल ने बताया कि प्रखर ने यह सफलता केवल अपने ही दम पर पाई है। क्योंकि प्रखर को स्टडी के लिए किसी ट्यूशन की भी जरुरत नहीं पड़ी थी। प्रखर के 92.2 परसेंट मा‌र्क्स आए हैं।

कॉमर्स साइड में एसडी ने मारी बाजी

जहां साइंस साइड में एसडी और बाले राम से टॉपर रहे। वही कॉमर्स साइड में एसडी ब्वॉयज के दीपक ठाकुर ने 83.6 परसेंट मा‌र्क्स प्राप्त करके टॉप किया है। दीपक के मैथ्स में 92, इंग्लिश में 87, हिंदी में 76, बीओ में 78 और एकाउंट में 76 परसेंट मा‌र्क्स आए है। टोटल 416 मा‌र्क्स आए है। टॉप करने के बाद अब दीपक सीए बनना चाहते हैं।

पापा ने की है बहुत मेहनत

अपनी सफलता का श्रेय दीपक अपने पापा प्रकाश सिंह को देना चाहता है। दीपक के पिता जीआईसी कॉलेज में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते है। दीपक ने बताया कि उसकी दीदी किरण भी स्कूल टॉपर रह चुकी हैं। दोनों भाई बहन को पढ़ाने में पापा ने बहुत ही मेहनत की है। इसलिए वह सीए बनकर अपने पापा को सुख देना चाहता है। दीपक की मां पुष्पा देवी एक हाउस वाइफ हैं। दीपक अपने आइडल अपने हिंदी टीचर केडी शर्मा को मानता है। दीपक ने बताया कि जब भी वह हिम्मत हारा तो उसके केडी सर ने ही उसका साथ दिया।

दूसरे नम्बर पर रहा मधुर

जहां कॉमर्स साइड से मेरठ का टापर एसडी स्कूल से रहा, वहीं दूसरे नम्बर पर भी एसडी स्कूल का स्टूडेंट रहा। मधुर अग्रवाल ने 82.4 परसेंट मा‌र्क्स प्राप्त करके मेरठ में कॉमर्स साइड से दूसरा स्थान हासिल किया है। मधुर अग्रवाल अब सीए बनना चाहता है। मधुर अग्रवाल ने बताया कि उसकी सेल्फ स्टडी और टीचर्स के सपोर्ट से ही ये सफलता हासिल की है। अब मधुर सीए बनना चाहता है, जिसके लिए उसने तैयारी करनी शुरू कर दी है।

जैमिनी इंटर कॉलेज

जैमिनी इंटर कॉलेज फूलबाग कॉलोनी का रिजल्ट 97 परसेंट रहा। स्कूल के टॉपर अरुण कुमार रहे। अरुण ने 80 परसेंट अंक प्राप्त किए हैं। वहीं दूसरे नम्बर पर संयम वैद्य ने 78.4 परसेंट और अनुपमा सिंह ने 78.2 और अनुज कुमार ने 76 और प्रिंसी ने 74.6 परसेंट मा‌र्क्स प्राप्त किए हैं।

सनातन धर्म इंटर कॉलेज

सनातन धर्म इंटर कॉलेज बुढ़ाना गेट स्कूल का रिजल्ट सेंट परसेंट रहा। स्कूल में मानविकी वर्ग से 46, विज्ञान वर्ग से 32 और वाणिज्य वर्ग से 95 स्टूडेंट्स सफल रहे। साइंस साइड की शिफा अलताफ ने 90.2 परसेंट मा‌र्क्स प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया। दूसरे नंबर पर प्राची ने 83.2 और तीसरे नंबर पर शिफा अली ने 81 परसेंट मा‌र्क्स प्राप्त किए। वहीं मानविकी वर्ग से सनूबर ने 85.2 परसेंट, एश्वर्या पटेल ने 83 परसेंट और मोनिका चौरसिया ने 81.6 परसेंट मा‌र्क्स प्राप्त किए।

आरजी इंटर कॉलेज

आरजी इंटर कॉलेज का रिजल्ट भी काफी बेहतर रहा। स्कूल टॉपर प्रियंका ने 91.6 परसेंट मा‌र्क्स प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर अकांक्षा ने 91.4 परसेंट मा‌र्क्स प्राप्त किए और तीसरे नंबर पर मुस्कान ने 91 परसेंट मा‌र्क्स प्राप्त किए हैं। आर्ट साइड से तुबा ने 81.2 परसेंट मा‌र्क्स प्राप्त किए हैं। रफत जहां ने 79 और रुशद ने 76.4 परसेंट मा‌र्क्स प्राप्त किए हैं। कॉमर्स से काजल सैनी ने 81.4 परसेंट मा‌र्क्स प्राप्त किए हैं और ट्रेड वर्ग से शिफा ने 88.7 परसेंट मा‌र्क्स प्राप्त किए।

देवनागरी इंटर कॉलेज

देवनागरी इंटर कॉलेज का रिजल्ट 98 प्रतिशत रहा। स्कूल के टापर सूरज सिंह ने 82.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दूसरे नम्बर पर शुभम वर्मा ने 81.2 प्रतिशत और तीसरे नम्बर पर सचिन शर्मा ने 79.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य हरिओम शर्मा ने स्टूडेंटस को बधाई दी।

शहीद मंगल पांडे इंटर कॉलेज

शहीद मंगल पांडे इंटर कॉलेज का रिजल्ट 96 परसेंट रहा। स्कूल में रवि ने 83 परसेंट मा‌र्क्स प्राप्त के साथ टॉप किया है। रजनीश गुप्ता ने 80 परसेंट मा‌र्क्स प्राप्त किए। ज्योति सिंह ने 78 परसेंट मा‌र्क्स प्राप्त किए और आरती भट्ट ने 76 परसेंट मा‌र्क्स प्राप्त किए हैं।

एनएएस इंटर कॉलेज

एनएएस इंटर कॉलेज का रिजल्ट काफी बेहतर रहा। स्कूल में 162 में से 140 स्टूडेंट्स पास हुए। स्कूल टॉपर रूप सिंह ने 374 मा‌र्क्स प्राप्त किए हैं। स्कूल प्रिंसीपल अशोक शर्मा ने सभी को सफलता के लिए बधाई दी।

दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज

दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज का रिजल्ट 99.91 परसेंट रहा। स्कूल की टॉपर साइंस साइड की प्रियंका कण्डारी ने 80.4 परसेंट मा‌र्क्स प्राप्त किया। दूसरे नंबर पर अनुष्का ने 79.4 परसेंट मा‌र्क्स प्राप्त किया। तीसरे नंबर पर ज्योति गुप्ता ने 79 परसेंट मा‌र्क्स प्राप्त किया। स्कूल की प्रिंसीपल आभा अग्रवाल ने सभी स्टूडेंटस को सफलता पर बधाई दी।

Posted By: Inextlive