यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने ग्वालियर की चुनावी सभाओं में कांग्रेस पर जमक निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सबसे भ्रष्ट पार्टी है। सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा दिया है कुछ भी किया नहीं है।


lucknow@inext.co.inLUCKNOW : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चुनाव प्रचार करने गये डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने दावा किया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चौथी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। दरअसल, मध्य प्रदेश को महाराज की नहीं, शिवराज की दरकार है। बोले कि यूपी में भाजपा सरकार बनने से पहले तमाम आतंकी घटनाएं हो रही थीं। जेल का ताला टूट जाता था और कुछ आतंकी फरार हो जाते थे। मध्य प्रदेश में उन्हें गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा गया तो यहां भी ताला तोड़ कर भागने का प्रयास किया। इन आतंकियों को मार गिराया गया जिसके लिए मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को बधाई देता हूं। आतंकवाद किसी भी प्रकार का हो, वो बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।देश पहले, पार्टी दूसरे और व्यक्ति तीसरे स्थान पर
केशव ने कहा कि भाजपा के लिये देश पहले स्थान पर है। पार्टी दूसरे स्थान पर और व्यक्ति तीसरे स्थान पर है। कांग्रेस के लिये व्यक्ति पहले स्थान पर है, पार्टी दूसरे और देश तीसरे स्थान पर है। कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा तो दिया है, लेकिन एमपी में 54 साल तक सरकार चलाने के बाद भी गरीबों के लिये कुछ नहीं किया है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां आने से पहले मैं अमेठी गया था।नहीं हुआ है अमेठी में गरीबी हटाने पर कोई कामअमेठी की जो दुर्दशा है वो आप सब लोग देखकर हैरान रह जाएंगे। वहां विकास नाम की कोई चीज नहीं है। देश के सर्वाधिक पिछड़े लोकसभा क्षेत्रों में से अमेठी लोकसभा आती है। अमेठी की गरीबी हटाने का काम नहीं हुआ, केवल भ्रष्ट कांग्रेसियों का विकास हुआ है। इससे साबित होता है कि कांग्रेस विश्व की सबसे भ्रष्ट पार्टी है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, यूपी भाजपा के प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी, स्टार प्रचारक कार्यक्रम के प्रभारी मधुसूदन भदौरिया, रामेश्वर भदौरिया, संभागीय सहमीडिया प्रभारी पवन सेन उपस्थित थे।

Posted By: Satyendra Kumar Singh