डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व में सर्वोच्च स्थान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी देश में प्रथम स्थान पाने की ओर अग्रसर हैं।

lucknow@inext.co.in
LUCKNOW : लोकतंत्र विरोधी ताकतें झूठ के बल पर इसमें अड़चन डालने की कोशिश कर रही हैं। लोकतंत्र सेनानियों को ऐसी ताकतों से सावधान रहने की जरूरत है। वह रविवार को राजधानी के विश्वसरैया सभागार में लोकतंत्र सेनानी आभार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने लोकतंत्र का अनादर किया और सरदार पटेल को केवल प्रधानमंत्री के पद से नहीं, उस सम्मान से भी वंचित किया जिसके वह हकदार थे।
महापुरुषों का करेंगे सम्मान
केशव ने आगे कहा कि केवल सरदार पटेल ही नहीं, कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, चंद्रशेखर, वीपी सिंह, चौधरी चरण सिंह और राजनारायण को भी सम्मान नहीं दिया। अब योगी सरकार सभी महापुरुषों को सम्मान देगी। इमरजेंसी में लाखों लोगों ने लड़ाई लड़ी, यातनाएं झेंली और लोकतंत्र की रक्षा की। उसके बदले में आपको लोगों को जो कुछ मिल रहा है, वह राज्य सरकार का कर्तव्य है। इसके लिए किसी आभार की जरूरत नहीं है। कहा कि आप लोगों के ज्ञापन मैं खुद मुख्यमंत्री को देकर बात करूंगा। सम्मेलन का समापन करते हुए भाजपा एमएलसी यशवंत सिंह ने कहा कि मोदी और योगी के जीवन में भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं हैं। यह आप लोगों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इस दौरान लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष रामसेवक यादव ने एक ज्ञापन दिया जिसमें मुख्य रूप से जनता पार्टी की सरकार में मिले दो प्रतिशत आरक्षण को बहाल करने की मांग की गयी है।

डिप्टी सीएम व अन्य के खिलाफ सुनवाई टली

 

Posted By: Shweta Mishra