भाजपा के भगवा रंग में रंगे उत्‍तर प्रदेश में कई वीवीआईपी सीट्स पर अनजाने चेहरों ने भी अपनी किस्‍मत बदल ली तो अमेठी की रानी गरिमा सिंह भी जीत के रथ पर सवार हुईं। इसके बीच आजम खान अपने बेटे सहित सहित हरा रंग बिखेरते दिखे। हालाकि उन्‍हीं की पार्टी की अपर्णा यादव जो यादव परिवार की बहू भी हैं हार गयी हैं।

विधानसभा सीट अमेठी से भाजपा प्रत्याशी रानी गरिमा सिंह ने अपने पति संजय सिंह की दूसरी पत्नी अमिता सिंह और रेप आरोपी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गायत्री प्रजापति को पीछे छोड़ कर काफी आगे निकल चुकी हैं और उनकी जीत सुनिश्चित है।

विधानसभा सीट लखनऊ कैंट से भाजपा प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी ने मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू सपा प्रत्याशी अपर्णा यादव को हार का स्वाद चखाया है।


भाजपा नेता राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह विधानसभा सीट नोएडा से बीजेपी के लिए बढ़त बनाये हुए हैं वे समाचार लिखे जाने तक अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से करीब एक लाख मतों से आगे थे और उनका जीतना तय है।

वहीं रामपुर की विधानसभा सीट स्वार से चुनाव लड़ रहे आजम खान के बेटे अबदुल्ला आजम खान अपने पिता से भी आगे हैं और वे भी निश्चित जीत कीओर बढ़ रहे हें। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी से करीब एक लाख मतों से आगे चल रहे हैं।

शाहजहांपुर की विधानसभा सीट तिलहर से शुरूआत में बढ़त बनाने के बाद कांग्रेस के जितिन प्रसाद पीछे हो गए है और फिल्हाल उनकी जीत हार पर संशय बना हुआ है।

विधानसभा सीट वाराणसी दक्षिण में लंबे से आगे चल रहे कांग्रेस प्रत्याशी राजेश मिश्र बाद में पीछे हो गए और भाजपा के डॉ. नीलकंठ तिवारी ने जीत दर्ज की।

इन सारे VVIP विधानसभा सीटों पर कौन जीत रहा है या किसकी जमानत जब्त होने वाली है। मतगणना के रुझान मिलते ही हम आपको हर घंटे अपडेट देते रहेंगे।

National News inextlive from India News Desk

Posted By: Chandramohan Mishra