Lok sabha election 2019 के सात चरणों के चुनाव खत्म हो गए हैं। अब 23 मई को चुनाव परिणाम का इंतजार है। आइए नतीजों से पहले जानें एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में किसी नैया पार लग रही है।


कानपुर। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीट को लेकर भाजपा और महागठबंधन के बीच कड़ी टक्कर है। एग्जिट पोल के मुताबिक, इस बार एनडीए को 22 सीटें मिल रही हैं। जबकि महागठबंधन को काफी फायदा नजर आता दिख रहा। पोल के अनुसार, यूपी में महागठबंधन 56 सीटें जीत रहा है। हालांकि उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के आने से कांग्रेस को कोई फायदा होता नहीं दिख रहा। यूपी में कांग्रेस के खाते में सिर्फ दो सीट आ सकती हैं। नीलसन


एबीपी न्यूज और नीलसन के मौजूदा एग्जिट पोल में भाजपा को बड़ा नुकसान होता दिख रहा। बताते चलें 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा को 71 सीट मिली थी, जबकि इस बार महागठबंधन के आने से एनडीए को सिर्फ 22 सीटें मिल रही हैं। उत्तराखंड में बीजेपी को एक सीट का नुकसान होता दिख रहा है। कुल 5 लोकसभा सीट में इस बार भाजपा के खाते में चार सीट आ रही हैं जबकि कांग्रेस को सिर्फ एक मिल रही। बता दें पिछली बार भाजपा ने पांचों सीटों पर कब्जा किया था।जन की बात

रिपब्लिक-जन की बात के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को उत्तर प्रदेश में 53 सीटें मिल सकती हैं। जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ दो सीट आ रही हैं। वहीं महागठबंधन के खाते में 35 सीट आ सकती हैं। सीवोटररिपब्लिक-सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को यूपी में भारी नुकसान होता दिख रहा। इस बार एनडीए को उत्तर प्रदेश में सिर्फ 38 सीटें मिल रही हैं। वहीं कांग्रेस के खाते में दो और महागठबंधन को 40 सीटें मिल सकती हैं।वीएमआरटाइम्स नाउ-वीएमआर के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को यूपी में 58 सीटें मिलने के आसार हैं। वहीं महागठबंधन को 20 सीटें मिल रही हैं। जबकि कांग्रेस को दो सीटें ही मिल रही हैं। ऐक्सिसऐक्सिस के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को यूपी में 62-68 सीटें मिलने के आसार हैं। वहीं महागठबंधन को 10-16 सीटें मिल रही हैं। जबकि कांग्रेस को 1-2 सीटें ही मिल रही हैं।चाणक्यटुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को यूपी में 65 सीटें मिलने के आसार हैं। वहीं महागठबंधन को 13 सीटें मिल रही हैं। जबकि कांग्रेस को 2 सीटें ही मिल रही हैं।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari