हाल ही में एक मजेदार सर्वे सामने आया है। इस सर्वे के अनुसार भारत के उत्‍तर प्रदेश में लोग करीब 1.85 लाख टन बिस्‍कुट एक साल में खा जाते हैं जबकि पूरे देश में हर साल 36 लाख टन बिस्‍कुट की खपत है। बिस्‍कुट मैन्‍युफेक्‍चर वेलफेयर एसोशिएसन के सूत्रों की माने तो लोग अब स्‍वास्‍थ्‍य कारणों के चलते दाल रोटी की जगह बिस्‍कुट को प्राथमिकता देने लगे हैं। इसके चलते देश भर में इस आंकड़े में सालाना आठ से 10 प्रतिशत की वृद्धि हो रही है। इस सर्वे में 10 सबसे ज्‍यादा बिस्‍कुट की खपत करने वाले राज्‍यों की सूची बनाई गयी है।

पहले नंबर पर महाराष्ट्र
इस क्रम में सबसे पहला नंबर है महाराष्ट्र का जहां के लोग साल भर में करीब 1.90 लाख टन बिस्कुट खाते हैं। यानि यहां के लोगों को बिस्कुट सबसे ज्यादा पसंद हैं।

नंबर दो पर यूपी, उत्तराखंड
महाराष्ट्र के बाद दूसरा नंबर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का है। यहां पर प्रति वर्ष 1.85 लाख टन बिस्कुट खा लिया जाता है।

तीसरे पर तमिलनाडु
उत्तर से बिस्कुट को चाहने वाले सीधे दक्षिण भारत में चले गए हैं जहां तमिलनाडु का नंबर तीसरा है। यहां प्रतिवर्ष 1.11 लाख टन बिस्कुट खाया जाता है।
लड़की का चेहरा ब्यूटीफुल लेकिन पूरी तस्वीर देखकर रो देंगे

चौथे पर पश्चिम बंगाल
दक्षिण से चलते हैं पश्चिम में क्योंकि चौथे स्थान पर पश्चिम बंगाल काबिज है। यहां के लोग एक साल में 1.02 लाख टन बिस्कुट खा लेते हैं।

पांचवा है कर्नाटक
वापस चलें दक्षिण क्योंकि पांचवा नंबर है कर्नाटक का जहां 93 हजार टन की खपत है।

छठा है मध्य प्रदेश
अब नंबर आ गया है मध्य प्रदेश का जहां के लोगों को बिस्कुट काफी पसंद है और वो साल भर में तकरीबन 80 हजार टन बिस्कुट खा लेते हैं।
आपकी हर चाहत पूरी कर देगा ये ग्राफिक डिजायनर! देखें इन लड़कियों की अनोखी चाहतें

सातवें नंबर पर है गुजरात
गुजरात भी टॉप टेन बिस्कुट खाने वाले राज्यों में शामिल है। इसका नंबर है सात और यहां प्रतिवर्ष 72 हजार टन बिसकुट की खपत होती है।

आठवें और नवें पर है टाई
जीहां आठवें और नवें स्थान के लिए दो राज्यों के बीच बराबर बिस्कुट की खपत होती है। राजस्थान और बिहार दोनों जगह लोग 62.5 हजार टन बिस्कुट खा लेते हैं।

दसवें पर आंध्र प्रदेश
इसके बाद आखिरी स्थान पर आता है हैदराबादी बिरयानी के लिए फेमस राज्य आंध्र जहों के लोग साल भर में 52.5 हजार टन बिस्कुट खाते हैं।
मिसाल! सात साल और एक दुल्हन से मेल बॉडी बिल्डर बन जाना

सबसे कम बिस्कुट खाने वाले राज्य
अब तक आपने जाने हैं वो दस राज्य जहां सबसे ज्यादा बिस्कुट खाने के शौकीन लोग मिलते हैं अब हम आपको बता रहे हैं कि भारत के कौन से राज्य में सबसे कम बिस्कुट खाए जाते हैं। तो पंजाब और हरियाणा में सबसे कम बिस्कुट खाये जाते हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Molly Seth