उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन तनवीर हैदर उस्मानी का निधन हो गया है। वह किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे।


lucknow@inext.co.inLUCKNOW: राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष तनवीर हैदर उस्मानी के आकस्मिक निधन पर राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय और भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने शोक व्यक्त किया। उत्थान के लिए विशेष प्रयास कियेभाजपा प्रदेश मुख्यालय में हुई शोक सभा में प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर पांडेय ने कहा कि तनवीर उस्मानी ने अपने जीवनकाल समाज के कमजोर तबके के लोगों के उत्थान के लिए विशेष प्रयास किये। राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने अल्पसंख्यकों के कल्याण और उनसे जुड़े मामलों को लेकर कई पहल शुरू की थी।

Posted By: Shweta Mishra