सितंबर महीने का एक हफ्ता गुजर चुका है। बॉलीवुड फिल्‍मों के शौकीन लोगों के लिए यह महीना काफी रोचक होने वाला है। सितंबर में जहां आपको 'जुड़वां 2' जैसी मसाला फिल्‍में देखने को मिलेंगी। वहीं दाऊद की बहन हसीना पार्कर के जीवन पर बेस्‍ड फिल्‍म भी आ रही है।

1. पोस्टर ब्वॉयज :
सनी देओल और बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'पोस्टर ब्वॉयज' 8 सितंबर को सिनेमाघर में रिलीज होगी। यह एक कॉमेडी फिल्म है। जिसे श्रेयस तलपड़े ने डायरेक्ट किया है। यह एक मराठी फिल्म की हिंदी रिमेक है। देओल परिवार तो अब तक एक साथ कई बार बड़े परदे पर आ चुका है लेकिन लंबे समय के बाद सनी देओल बड़े परदे पर कॉमेडी का रंग जमाने जा रहे हैं। इससे पहले 'अपने' और 'यमला पगला दीवाना' की सीरीज़ में साथ काम करने वाले सनी और बॉबी को श्रेयस तलपड़े एक साथ लाए हैं। वो पहली बार निर्देशन के मैदान में उतरे हैं और वो भी नसबंदी जैसे गंभीर मुद्दे को हलके-फुल्के ढंग से दिखाने के लिये।

3. पटेल की पंजाबी शादी :
पटेल की पंजाबी शादी कॉमेडी फ़िल्म है, जिसका निर्देशन संजय छेल और निर्माण भरत पटेल ने किया है। इस फ़िल्म में मुख्य किरदार में परेश रावल, ऋषि कपूर, वीर दास, पायल घोष और प्रेम चोपड़ा हैं। 20 वर्षों के पश्चात यह पहली फ़िल्म है, जिसमें ऋषि कपूर और परेश रावल एक साथ कार्य कर रहे हैं। यह फिल्म 15 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

5. लखनऊ सेंट्रल :
बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर एक बार फिर से अपने दमदार अभिनय के साथ पर्दे पर आ रहे हैं। फरहान की नई फिल्म 'लखनऊ सेंट्रल' 15 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी लखनऊ सेंट्रल जेल की पर आधारित है, जिसमें फरहान एक कैदी की भूमिका में हैं, जो एक भोजपुरी गायक बनना चाहता है। फरहान के अलावा एक्टर रवि किशन भी इस फिल्म में नजर आएंगे।

7. न्यूटन :
न्यूटन फिल्म की कहानी देश में वोटिंग के महत्व को बयां करती है। फिल्म के ट्रेलर में राजकुमार राव को नक्सल प्रभावित एक इलाके में वोटिंग कराने का जिम्मा सौंपा जाता है, नक्सल अटैक की वजह से इस इलाके में पहले कभी कोई वोटिंग सफल नहीं हो पाई है। लेकिन राजकुमार किस तरह इमानदारी बेखौफ अंदाज में इस जिम्मेवारी को पूरा करते हैं इसी पर बेस्ड है न्यूटन की कहानी। यह फिल्म 22 सितंबर को रिलीज होगी।

9. जुड़वां 2 :
सलमान खान की फिल्म जुड़वां का रिमेक लेकर आ रहे हैं वरुण धवन। वरुण फिल्म 'जुड़वां 2' में डबल रोल निभा रहे हैं। यह फिल्म 29 सितंबर को रिलीज होगी।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari