- 4 जुलाई से मथुरा के लिए चलेगी एक्स्ट्रा बसें

- प्राइवेट साधन और भीड़ से बच सकेंगे श्रद्धालु

क्चन्क्त्रश्वढ्ढरुरुङ्घ:

सावन में गुरु पूर्णिमा पर गोवर्धन के लिए मथुरा जाने वाले भक्तों को साधन की समस्या नहीं होगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम प्रबंधन ने बरेली से मथुरा के लिए एक्स्ट्रा बसें चलाए जाने का निर्णय लिया है। मथुरा के लिए एक्स्ट्रा बसों का संचालन ट्यूजडे से स्टार्ट हो जाएगा।

हर 30 मिनट पर बस

ट्यूजडे को नॉवेल्टी बस स्टेशन से बरेली से मथुरा के लिए 140 बसें चलेंगी। भक्तों को किसी प्रकार की प्रॉब्लम न हो इसके लिए हर 30 मिनट पर बसों का संचालन मथुरा के लिए होगा। यदि, भक्तों की भीड़ अधिक होती है, तो बसों को समय से पहले भी रवाना किया जा सकता है। बस पकड़ने में भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए बरेली और मथुरा बस स्टेशन पर कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गई है।

बढ़ जाती है भीड़

सावन में गोवर्धन परिक्रमा का बड़ा महत्व है। इस दौरान देश के कोने-कोने से काफी संख्या में भक्त मथुरा जाते हैं। बरेली से भी जाने वाले भक्तों की संख्या कम नहीं होती है। बसों की संख्या कम होने से भक्तों को काफी समस्या होती है। और उन्हें बसों में खड़ा होकर जाना पड़ता है। कई बार भक्तों को प्राइवेट साधन करके मथुरा जाना पड़ता है। जिसके चलते उन्हें एक्स्ट्रा पैसे खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन बसों के संचालन से इन तमाम परेशानियों से राहत मिलेगी।

गोवर्धन परिक्रमा को देखते हुए मथुरा के लिए 140 बसें चलाने का निर्णय लिया गया हैं। बसों का संचालन 4 जुलाई से शुरू कर दिया जाएगा।

प्रभाकर मिश्रा, आरएम, परिवहन निगम बरेली

Posted By: Inextlive