उत्तर प्रदेश की सीमा पर अधिकारियों ने एक उज्बेकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया है। उनका कहना है कि महिला बिना किसी दस्तावेज के नेपाल जाने की कोशिश कर रही थी।

महाराजगंज, यूपी (पीटीआई)। उत्तर प्रदेश की सीमा के पास स्थित सोनौली शहर में एक उज्बेकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि महिला पर आरोप है कि वह बिना किसी दस्तावेज के सीमा पार कर नेपाल जाने की कोशिश कर रही थी। दिल्ली से नेपाल जा रही उज्बेकिस्तानी महिला की पहचान 32 वर्षीय दिलफराज नोरोवा के रूप में हुई है। सोनौली के चेक-पोस्ट ऑफिसर सकील अहमद अंसारी ने बताया कि नोरोवा को आव्रजन विभाग ने गिरफ्तार किया क्योंकि उसके पास उचित वीजा दस्तावेज नहीं थे। इसके बाद उन्होंने यह भी बताया कि महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसके बारे में इंटेलिजेंस ब्यूरो को सूचित किया गया है।
नवंबर में भी हुई थी गिरफ्तारी
गौरतलब है कि इससे पहले नवंबर में बिना वीजा के दो महिलाओं के साथ नेपाल से भारत की सीमा में घुसने वाले छह चीनी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया था। चीनी नागरिकों की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के बहराइच से हुई थी।  पुलिस ने उस वक्त बताया था कि सभी की नेपालगंज से काठमांडू की वापसी की फ्लाइट थी लेकिन वे मंदिर में दर्शन के बाद सीमा तक घूमने चले आये और गलती से भारत की सीमा में घुस गये। जिस पर सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने इनको वहीं रोक लिया। इसके बाद सभी जांच पड़ताल के बाद उन्हें नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया।

नेपाल में आग से 39 घर तबाह, 285 लोग बेघर

नेपाल में छात्रों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 23 लोगों की मौत और 14 गंभीर रूप से घायल

Posted By: Mukul Kumar