वंदे भारत एक्सप्रेस : फरवरी में है फुल, मार्च में होली के दौरान अवेलेबल हैं दर्जनों सीट
balaji.kesharwani@inext.co.in
PRAYAGRAJ: वंदे भारत एक्सप्रेस को एक तरफ जहां भारतीय इंजीनियरों का बेस्ट इन्वेंशन माना जा रहा है, वहीं केंद्र सरकार व रेल मंत्रालय का बेस्ट अचीवमेंट। अब तक की सबसे तेज रफ्तार सेमी हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर को लेकर पब्लिक में भी क्रेज है। लेकिन ये क्रेज फरवरी लास्ट और मार्च फर्स्ट वीक तक ही नजर आ रहा है।
फरवरी के बाद मार्च में पैसेंजर्स के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर का क्रेज पता नहीं क्यों, कम होता सा दिख रहा है। इसमें सीट अवेलेबिलिटी चार्ट कुछ इसी ओर इशारा कर रहा है। फरवरी लास्ट तक ट्रेन में नई दिल्ली से इलाहाबाद और इलाहाबाद से नई दिल्ली तक कनफर्म सीट अवेलेबल नहीं है।
5 मार्च से 100 परसेंट अवेलेबल
तीन मार्च के बाद अप और डाउन दोनों तरफ से ट्रेन में सीट अवेलेबिलिटी का ग्राफ पूरी तरह से उलटा है। दोनों तरफ से एक-दो दर्जन नहीं, बल्कि कई दर्जन यानी 800 से 900 सीटें अवेलेबल हैं। यानी पूरी की पूरी ट्रेन ही खाली है। जबकि मार्च में ही होली का त्यौहार है।
होली पर है डिमांड
होली 20 मार्च को है। इसलिए नई दिल्ली से इलाहाबाद आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में 18, 19 और 20 को 90 प्रतिशत से अधिक सीटें बुक हो चुकी हैं। अभी भी सीट अवेलेबल हैं। अन्य दिनों में यानी पूरे मार्च में 100 परसेंट सीट अभी अवेलेबल है।
होली के बाद वापस लौटने के लिए ट्रेनों में सबसे ज्यादा मारामारी रहती है। सीट ही नहीं मिलती है। इलाहाबाद से दिल्ली जाने वालों की संख्या सबसे ज्यादा रहती है। ऐसे लोगों के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस बेस्ट ऑप्शन बन सकती है, जिन्हें अभी तक अन्य ट्रेनों में सीट अवेलेबल नहीं हो सकी है।31 मार्च तक सीट उपलब्धताडेट नई दिल्ली से इलाहाबाद इलाहाबाद से नई दिल्ली20 60 वेटिंग 85 वेटिंग22 152 47 वेटिंग23 167 95 वेटिंग24 99 25626 102 5427 92 9628 105 1001 115 722 132 423 107 112 वेटिँग
5 770 अवेलेबल 1 वेटिंग
6 813 अवेलेबल 717 अवेलेबल
8 822 8249 789 80010 813 67712 858 86913 867 87315 744 88116 349 87117 423 83219 18 85620 80 88422 884 81923 862 15424 845 12626 910 81927 908 90329 904 90030 895 89131 911 886