- गूगल ब्वॉय कौटिल्य के फ्यूचर की प्रिडिक्शन कर ज्योतिषियों ने उसे बताया देश का भविष्य

-इतने तेज दिमाग की वजह ज्योतिषियों ने बताई पिछले जन्म का पुण्य

VARANASI : गूगल ब्वॉय कौटिल्य। जिसके तेज दिमाग को देख हर कोई दांतों तले उंगलियां दबा लेता है। महज छह साल की उम्र में कम्प्यूटर से भी उसके तेज दिमाग का फ्यूचर में उसे या देश को क्या फायदा मिलेगा? इसी सीक्रेट को जानने के लिए संडे को श्री विद्या मठ में कौटिल्य के लिए ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में देश के जाने माने ज्योतिषयों ने ज्योतिष व अंकगणित के माध्यम से गणना कर कौटिल्य का भविष्य बताया। ज्योतिषियों ने कौटिल्य को भविष्य का ग्रेट साइंटिस्ट बताते हुए उसके द्वारा कोई बड़ा आविष्कार किये जाने व उसे देश को समर्पित किए जाने की भविष्यवाणी की।

अद्भुत है ये बालक

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के सानिध्य में श्री विद्या मठ प्रांगण में कौटिल्य के फ्यूचर को बताने के लिए इकट्ठा हुए ज्योतिषियों ने कौटिल्य को अद्भुत बालक बताया। कार्यक्रम के संयोजक शत्रुघ्न त्रिपाठी ने बताया कि कौटिल्य की आयु बहुत है और देश का नाम रौशन करेगा। प्रो। चन्द्रमौली उपाध्याय ने बताया कि कौटिल्य की कुण्डली में चन्द्रमा है। इसलिए कौटिल्य अपने फ्यूचर में ऐसे काम करेगा जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। बीएचयू ज्योतिष विभाग के प्रो। पंडित विनय कुमार पाण्डेय ने कौटिल्य को आने वाले कल का अलौकिक बालक कहते हुए उसे हर फील्ड में सफल बताया। उन्होंने बताया कि कौटिल्य की कुण्डली में अष्ठम भाव में शनि बैठा है और अष्ठम भाव में शनि हमेशा सफलता दिलाता है। पं। सुभाष पाण्डेय ने संह्तिा पद्धति से बताया कि कौटिल्य कोई आम बालक नहीं है बल्कि पिछले जन्म का कोई बड़ा ज्ञानी है। पंडित सुभाष के मुताबिक कौटिल्य पिछले जन्म में बहुत बड़ा ज्ञानी था और ज्ञान की अधिकता के कारण वो देश की सेवा करना चाहता था लेकिन बेवक्त आई मौत के कारण पूर्व जन्म में कौटिल्य अपने ज्ञान का यूज नहीं कर सका। यही वजह है कि इस जन्म में उसने अपने पिछले जन्म के बचे ज्ञान संग जन्म लिया है और नई खोज कर देश का नाम आगे ले जायेगा।

खत्म हो जायेगा ज्ञान

कौटिल्य के बारे में बताने के लिए दर्जनों ज्योतिष बैठे थे। इन्हीं में से एक थीं विदुषी शालिनी प्रसाद खरे। शालिनी ने कौटिल्य को लेकर एक ऐसी भविष्यवाणी की जिसे सुनकर लोग चौंक पड़े। विदुषी शालिनी ने कौटिल्य का भविष्य रीड करने के बाद बताया कि भले ही कौटिल्य इस वक्त अपने तेज दिमाग के बल पर सबको चौंका रहा हो लेकिन सात से आठ साल बाद कौटिल्य का ये तेज दिमाग स्लो होने लगेगा और उस दौरान इसके साथ एक ऐसी घटना भी होगी जो इसकी लाइफ चेंज कर देगी। हालांकि विदुषी शालिनी ने भी कौटिल्य का फ्यूचर ब्राइट बताया है। इसके अलावा आयु गणित के मुताबिक बीएचयू के रिसर्च स्कॉलर अभिषेक शर्मा ने कौटिल्य की एज 80 साल से अधिक बताई। वहीं शारीरिक रेखाओं को पढ़कर हस्तरेखा विशेषज्ञ सीबी सिंह ने बताया कि कौटिल्य साइंस के क्षेत्र में आगे जायेगा और अपने नाम से एक ऐसी खोज करेगा जो भारत का नाम ऊंचा करेगा।

Posted By: Inextlive