सोनाक्षी सिन्हा को भाभी बोल गए वरुण धवन, वजह जान चौंक जाएंगे
features@inext.co.in KANPUR: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा फिल्म हैप्पी फिर भाग जाएगी के बाद स्क्रीन पर भले ही नजर न आई हों लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर वह एक बार फिर चर्चा में हैं। दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बाद अब फैंस की नजरें जिन स्टार्स की शादी पर हैं उनमें सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी है।
अब सोनाक्षी का नाम एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ लिया जा रहा है। कुछ वक्त पहले करण जौहर के चैट शो में आलिया भट्ट ने ये बात कही थी कि सोनाक्षी को आदित्य रॉय कपूर को डेट करना चाहिए, वहीं अब वरुण धवन के कमेंट ने इस तरफ इशारा भी कर दिया है। दरअसल, हुआ यूं कि हाल ही में वरुण ने सोनाक्षी के एक फोटो पर भाभी कमेंट कर दिया। इसके जवाब में सोनाक्षी ने लिखा कि तुम चुप रहोगे। वैसे सोनाक्षी और आदित्य, करण जौहर की फिल्म कलंक में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वरुण धवन भी हैं। तस्वीरें: जिम में वर्कआउट के बाद करीना, सोनाक्षी, इलियाना व सोनल आईं इस अंदाज में नजर'सुल्तान' के बाद फिर से सलमान-अनुष्का इस फिल्म में संग आएंगे नजर, भंसाली ने स्क्रिप्ट कर ली है तैयार