घर को बनाते समय वास्तु का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। हम जिस जगह घर का सामान रखते हैं इसका असर हमारे जीवन पर पड़ता है। वास्तु शास्त्र में सबसे अशुभ दक्षिण दिशा को बताया गया है।

घर को बनाते समय वास्तु का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। हम जिस जगह घर का सामान रखते हैं, इसका असर हमारे जीवन पर पड़ता है। वास्तु शास्त्र में सबसे अशुभ दक्षिण दिशा को बताया गया है।

कहा जाता है कि इस दिशा में कुछ चीजें रखने की गलती नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं उन वस्तुओं के बारे में—

यहां कभी भी घड़ी न लगाएं

1. घर की दक्षिण दिशा में कभी भी घड़ी न लगाएं, क्योंकि इसे काल की दिशा माना जाता है। कहते हैं जो घर में दक्षिण दिशा में घड़ी लगाते हैं उस घर का मुखिया बीमार रहने लगता है।

2. घर में दक्षिण दिशा में फ्रिज को भी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि दक्षिण दिशा अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करती है।

ऐसा करने से पैसे नहीं रुकेंगे


3. कभी भी घर में दक्षिण दिशा में वह चीजें नहीं रखनी चाहिए जिनमें आप पैसे रखते हो ऐसा करने से धन कभी आपके पास नहीं रूकेगा।

4. वास्तु के अनुसार घर की दक्षिण दिशा में ऐक्वेरियम रखने से घर में कभी पैसे की तंगी नहीं होती।

-ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीपति त्रिपाठी

हिन्दू धर्म में उत्तर-पूर्व दिशा की क्या है महत्ता? जानें देवदत्त पट्टनायक से

दक्षिण-पश्चिम में बनाएं शयन कक्ष, तो जिदंगी में आ जाएगी नई ऊर्जा

Posted By: Kartikeya Tiwari