सोने का कमरा आग्नेय कोण में हो तो पूर्वी दीवार के मध्य में समुद्र का चित्र लगाएं।

वास्तु के अनुसार अगर हम अपने घर का निर्माण कराते हैं तो वह हमारे लिए लाभदायक होता है लेकिन अगर ऐसा संभव न हो तो वास्तु दोष के निवारण के लिए हम कुछ आसान उपाय कर सकते हैं। ऐसा करने से हम वास्तु दोष के प्रभाव से बच सकते हैं। 

वास्तु दोष दूर करने के आसान उपाय


1. अपने शयन कक्ष की पूर्वी दीवार पर उदय होते हुए सूर्य की ओर पंक्तिबद्ध उड़ते हुए शुभ ऊर्जा वाले पक्षियों के चित्र लगाएं। निराश, आलस, अकर्मण्य और आत्मविश्वास में कमी अनुभव करने वाले व्यक्तियों के लिए यह विशेष प्रभावशाली है।

2. स्वर्गीय परिजनों के चित्र दक्षिण की दीवार पर लगाने से सुख—समृधि बढ़ेगी।

3. यदि ईशान कोण में शौचालय हो, तो उसके बाहर शिकार करते हुए शेर का चित्र लगाएं।

4. अग्नि कोण में रसोई घर नहीं हो, तो उस कोण में यज्ञ करते हुए ऋषि-विप्रजन की चित्राकृति लगानी चाहिए। रसोई घर में मां अन्नपूर्णा का चित्र शुभ माना जाता है।

5. मुख्य द्वार यदि वास्तु अनुरूप ना हो तो उस पर नक्काशी, बेलबूटे बनवाएं।

6. दाम्पत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए घर में राधा—कृष्ण की तस्वीर लगाएं।

7. व्यापर में सफलता पाने के लिए कारोबार स्थल पर सफल और नामी व्यापारियों के चित्र लगाएं।

8. पूर्वजों की तस्वीर देवी—देवताओं के साथ ना लगाएं।

9. दक्षिण मुखी भवन के द्वार पर नौ सोने या पीतल के नवग्रह यंत्र लगाए और हल्दी से स्वस्तिक बनाए।

10. सोने का कमरा आग्नेय कोण में हो तो पूर्वी दीवार के मध्य में समुद्र का चित्र लगाएं।

— ज्योतिषाचार्य पं गणेश प्रसाद मिश्र, शोध छात्र, ज्योतिष विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय

वास्तु टिप्स: संतान सुख के लिए बेडरूम में लगाएं ऐसी तस्वीर, जानें ये 10 बातें भी

वास्तु टिप्स: कौन से पेड़-पौधों आपके घर के लिए होते हैं शुभ, जानें ये 7 प्रमुख बातें

 


Posted By: Kartikeya Tiwari