यदि हम अपने मोबाइल पर बहुत ज्यादा इंटरनेट का इस्तेमात करते हैं तो वास्तु वाइब्स के अनुसार नार्थ-ईस्ट में काम करना चाहिए या फिर दक्षिण से पश्चिम तक के दिशा क्षेत्र में काम करना चाहिए।

नमस्कार मित्रों, हर व्यक्ति जीवन में सुख—चैन से रहना चाहता है और इसके लिए वह सारे जतन भी करता है। हालांकि सुख से रहने के लिए यह भी जरूरी है कि हमारे दैनिक दिनचर्या के सामान सही हों और पूर्ण रूप से व्यवस्थित हों। आज की जरूरत के हिसाब से टूल्स में सबसे पहले मोबाइल और कंप्यूटर आते हैं। यदि हम अपने मोबाइल पर बहुत ज्यादा इंटरनेट का इस्तेमात करते हैं, तो वास्तु वाइब्स के अनुसार नार्थ-ईस्ट में काम करना चाहिए या फिर दक्षिण से पश्चिम तक के दिशा क्षेत्र में काम करना चाहिए।

काम के प्रति रुझान और एकाग्रता बढ़ेगी

यदि घर या कार्यलय का यह दिशा क्षेत्र सही होगा, तो कार्य को पूरा करने में मन भी लगेगा। इसी तरह कंप्यूटर्स का भी आज हमारे जीवन में बड़ा महत्वपूर्ण योगदान है। कंप्यूटर यदि घर में है और उससे कार्य किया जा रहा है, तो वह दक्षिण और पश्चिम दिशा क्षेत्र में बैठना लाभदायक होगा, फिर वह भले ही बच्चों के लिए लगा हो या बच्चे उनसे कार्य कर रहे हों। यह दिशा क्षेत्र बच्चों को पढ़ाई में लाभ देगा। यहां पर किया हुआ कार्य बच्चों में ध्यान की प्रवृत्ति बढ़ाएगा। उत्तर दिशा में रखा हुआ कंप्यूटर बच्चों में करियर के लिए और बड़ों में काम के प्रति रुझान और एकाग्रता बढ़ाएगा।

सोच में सकारात्मकता

जो लोग अपने करियर को लेकर भ्रम में रहते हैं, उनके लिए भी यह स्थान लाभदायक होता है। यदि ऐसे लोग उत्तर दिशा में अपना कंप्यूटर रखकर काम करते हैं, तो उनकी सोच में सकारात्मक परिवर्तन आता है। हां, यहां टीवी न हो तो अच्छा है और यदि कोई म्यूजिक सिस्टम भी न रखा हो, तो और भी अच्छा है। इससे उत्तर और उत्तर-पूर्व तक की तरंगे सुचारु रूप से कार्य करेंगी।

यह अवश्य ध्यान दें कि घर या कार्यलय के इस कोने में पूरी तरह साफ-सफाई का प्रबंध हो। जो लोग कंप्यूटर पर धार्मिक या इसी तरह के कार्य करते हैं, उनके लिए दक्षिण दिशा उत्तम हैं। यह दिशा क्षेत्र उन्हें आराम देने के साथ उनमें अवेयरनेस भी लाता है।

पूरब दिशा में न रखें कंप्यूटर

यदि घर या कार्यालय में संगीत को उपयोग में लाया जा रहा है, तो पूर्व से उत्तर-पूर्व का दिशा क्षेत्र साथ देता है। यहां पर लगा हुआ कंप्यूटर उनके लिए भी फायदेमंद साबित होता है। जो लोग नृत्य या गायन में रुचि रखते हैं या इसी में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह दिशा करियर के प्रति एक नई तरह की सोच लाने में सहायक है।

पूरब और उसके आस-पास के दिशा क्षेत्र में लगा हुआ कंप्यूटर और उत्तर व उत्तर से पश्चिम तक का दिशा क्षेत्र बहुत अच्छा नहीं होता, विशेष तौर पर विद्यार्थियों के लिए। दक्षिण से पूर्व तक के क्षेत्र में लगे कंप्यूटर पर बैठने से व्यक्ति आर्थिक पहलू के बारे में बहुत ज्यादा सोचने लगता है, जो उसके लिए अच्छा नहीं होता।

नमक के चमत्कारी उपाय: कई समस्याएं हो जाएंगी छू-मंतर, घर में होगी खुशहाली

अगर ऐसा होगा बच्चों का कमरा तो पढ़ाई-करियर में मिलेगी तरक्की

Posted By: Kartikeya Tiwari