वास्तुशास्त्र में जालों की वजहों से आने वाली परेशानियों का विस्तृत वर्णन किया गया है कई बार इसकी वजह से लोगों को काफी मेहनत करने के बाद भी आपेक्षित सफलता नहीं मिलती है।

छत या कोने में अकसर मकड़ियों के जाले लगे दिखते हैं। जैसे ही ये आपको दिखने शुरू हों, इन्हें हटा देना चाहिए क्योंकि इनकी वजह से घर में वास्तुदोष पैदा हो जाता है।

कई बार इसकी वजह से लोगों को काफी मेहनत करने के बाद भी आपेक्षित सफलता नहीं मिलती है। यहां तक कि कमाया हुआ धन भी नहीं बचता है। वास्तुशास्त्र में जालों की वजहों से आने वाली परेशानियों का विस्तृत वर्णन किया गया है:

1. यह जाले कार्यों में असफलता, बनते-बनते किसी काम के बिगड़ने, परिवार के लोगों के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बने रहने आदि के कारक बनते हैं, इसलिए जब भी ऐसा हो, तो पूरे घर की सफाई कर जालों को साफ कर दें।

2. मकड़ी के जालों से घर के बच्चों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। इससे उनका दिमागी विकास भी बाधित होता है।

3. वास्तुशास्त्र के अनुसार, मकड़ी का जाला वास्तुदोष उत्पन्न करता है। यह घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के साथ ही बीमारियों को भी न्यौता देता है।

4. जिस घर में ऐसे जालों की अधिकता रहती है, वहां के सदस्यों में हमेशा आलस, स्वभाव में चिड़चिड़ापन, नकारात्मकता बनी रहती है।

5. ज्योतिषशास्त्र में ऐसा कहा गया है कि जालों के कारण लोगों का दिमाग भ्रमित हो जाता है। लोग जाले की तरह ही हमेशा उलझे रहते हैं।

6. पारिवारिक जीवन में तनाव का एक बड़ा कारण मकड़ी का जाला भी होता है।

7. यह परिवार के सदस्यों को मानसिक रोगी भी बना सकता है।

8. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, जिस भी घर में मकड़ी जाला बनाने लगती है, उस घर पर दुर्भाग्य का साया मंडराने लगता है।

वास्तु टिप्स: गलत दिशा में टॉयलेट होने से खर्च होता है धन, फिश पॉट है काम की चीज

वास्तु टिप्स: कछुआ कामयाबी के साथ धन-दौलत से कर देगा मालामाल, और होते हैं ये भी लाभ

 

 

Posted By: Kartikeya Tiwari