वाहन खाई में गिरा, 13 की मौत
उत्तराखंड और हिमाचल की सीमा से सटे सनेल के पास हुआ हादासा
- हिमाचल के रोहड़ू से त्यूणी आ रहा था वाहन - स्थानीय लोगों की मदद से निकाले घायल और शव देहरादून: दून-हिमाचल बॉर्डर के पास एक यात्री वाहन (टैंपो ट्रैक्स) खाई में पटलने से उसमें सवार 13 यात्रियों की मौत हो गई। वाहन हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू-हाटकोटी से सवारी लेकर त्यूणी आ रहा था। सभी मृतक हिमाचल प्रदेश के नडला और धारा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतकों में तीन दंपति हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हुई है। इनमें तीन दंपति शामिल व 6 वर्ष की बालिका भी शामिल है। 10 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि 3 घायलों ने रोहडू अस्पताल में दम तोड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यूजानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह साढे़ नौ बजे जगाधरी-पांवटा-रोहडू हाईवे पर यह हादसा हुआ। वाहन हिमाचल के हाटकोटी-रोहडू से सवारी लेकर देहरादून के त्यूणी के लिए रवाना हुआ था। इस दौरान यात्री वाहन अनियंत्रित होकर दून और हिमाचल के बॉर्डर के पास सनेल में गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना पर स्थानीय लोग और हिमाचल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से खाई में फंसे शवों को बाहर निकाला। 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि तीन अन्य घायल थे। घायलों को उपचार के लिए पास के रोहडू अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हिमाचल पुलिस हादसे के कारणों की तफ्तीश में जुट गई है।
हादसे में इनकी गई जान - अनिल कुमार (28) ड्राइवर। - मनोज कुमार (35) - मातबर सिंह (48) - बसंती देवी (42) - मनीष (24) - अतर सिंह (44) - मुन्ना देवी (38) - बिटटू राम (42) - प्रेम सिंह (38) - पूनम (28) - बंद्री देवी (48) - नेहर सिंह (32) - रिधिमा (6) (सभी हिमाचल प्रदेश के निवासी)