- वेलेंटाइन डे पर नाता जोड़कर शादी को बना दिया यादगार

- सामाजिक बंधन तोड़कर प्रेम की डोर में बंधे थे नेहा और प्रवीन

ALLAHABAD: लोहड़ी पर नजर मिली। दिल मिले और प्यार हो गया। धर्म की बंदिशों को तोड़कर प्यार की डोर में बंधे तो इस प्रेम को अमर प्रेम बनाने की सोची। प्यार के पर्व वेलेंटाइन डे पर शादी रचाकर जन्म जन्मांतर के हमसफर बन गए। यह कहानी है मीरापुर के नेहा और प्रवीन की। जिन्होंने तीन साल तक चले अफेयर के बाद सामाजिक बंदिशों को तोड़ अपने प्यार को मुकाम तक पहुंचाया।

लोहड़ी पर हुई थी पहली मुलाकात

प्रवीन अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताते हैं कि उनकी मुलाकात नेहा से ख्0क्क् में लोहड़ी फंक्शन के दौरान हुई थी। प्रवीन भी अपने दोस्तों के साथ फंक्शन को इंज्वाय करने के लिए गए हुए थे। वहीं पर उन्होंने पहली बार नेहा को देखा था। कॉमन फ्रेंड्स के जरिए उनका नेहा से इंट्रोडक्शन हुआ। इसके बाद काफी दिनों तक इनके बीच कभी कभार हल्की फुल्की बातें होती थीं। इसके बाद इन्हें पता भी नहीं चला कि कब धीरे-धीरे ये नेहा को पसंद करने लगे। लेकिन काफी दिनों तक नेहा को प्रपोज करने से डरते रहे। प्रवीन कहते हैं कि कई बार कोशिश भी की, लेकिन हिम्मत नहीं हो सकी। लेकिन वेलेंटाइन वीक ने ही उनकी इस मुश्किल को हल किया और वेलेंटाइन डे पर उनको सच्चा जीवन साथी मिला।

वेलेंटाइन डे पर किया प्रपोज

लगभग एक महीने तक चली इस बात चीत में प्रवीन ने तय कर लिया कि अगर जीवन साथी कोई बनेगी तो नेहा ही। वेलेंटाइन वीक के लिए इन्होंने पूरी तैयारी पहले से कर रखी थी। वेलेंटाइन डे के दिन इन्होंने नेहा को मिलने के लिए बुलाया और उनके सामने अपना प्यार का इजहार किया। नेहा भी प्रवीन को पसंद करने लगी थी, तो उन्होंने भी प्रवीन के प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लिया। इस तरह उनके प्यार की कहानी शुरू हुई। तीन सालों तक चले अफेयर के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। प्रवीन और नेहा कहते हैं कि इस मामले में हम बेहद लकी रहे। दोनों ने जब अपने घरों में इस प्रेम कहानी के बारे में बताया तो थोड़े ना नुकुर के बाद पैरेंट्स ने भी इनके प्यार को समझा और शादी के लिए तैयार हो गए। प्रवीन के मुताबिक वेलेंटाइन डे पर ही इनको सच्चा प्यार मिला था, इसलिए इन्होंने अपनी शादी की डेट भी इसी दिन रखी। लास्ट इयर को दोनों ने वेलेंटाइन डे के दिन शादी रचाई। आज ये कपल अपने प्यार भरे जीवन का आनंद उठा रहा है।

Posted By: Inextlive