विधान परिषद सदस्य अशोक धवन का नागरिक अभिनंदन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार कल्याण समिति की ओर से हुआ समारोह

ALLAHABAD: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार कल्याण समिति के तत्वावधान में रविवार को सिविल लाइंस स्थित वात्सल्य सभागार में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विधान परिषद सदस्य अशोक धवन को 51 किलोग्राम की माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र केसरवानी एवं संतोष पनामा ने विधान परिषद सदस्य अशोक धवन एवं सांसद श्यामाचरण गुप्ता को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिह्न प्रदान करते हुए सम्मानित किया।

व्यापारियों के लिए रहेंगे तत्पर

समारोह का उद्घाटन सांसद श्यामाचरण गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि व्यापारी ही देश की अर्थ व्यवस्था की रीढ़ है। वे व्यापारियों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य अशोक धवन ने कहा कि व्यापारियों को व्यापार करने में क्या-क्या दिक्कत आ रही है, पूरी जानकारी है। जीएसटी कानून से व्यापारियों को कुछ दिक्कतें भी हो रही हैं, जिसे दूर कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा। समारोह में विनोद गुप्ता सहारनपुर, संजय लखनऊ, ओपी, अनिल अग्रवाल, केके अग्रवाल, डा। नीरज अग्रवाल, डा। कीर्तिका अग्रवाल, गया प्रसाद केसरवानी, संजय केसरवानी, अवधेश गुप्ता, श्याम जी अग्रवाल, विशाल सिंह, विपिन अग्रवाल, राजकुमार महेश्वरी, शिव कुमार वैश्य, जय कृष्ण गुप्ता, राकेश केसरवानी, नरेश जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्षता सतीश चंद्र केसरवानी व संचालन बसंत लाल आजाद ने किया। डा। नीरज अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Posted By: Inextlive