श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

क्कन्ञ्जहृन्: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी में धूम मची रही। एक ओर ऐतिहासिक गांधी मैदान फिर इसका गवाह बना वहीं दूसरी ओर कोई गांधी तो कोई सुभाष और कोई रानी लक्ष्मी बाई बनकर उनकी कुर्बानी को नमन किया। मौका था 72वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का। आचार्य सुदर्शन कृष्णा निकेतन स्कूल में 95 साल के स्वतंत्रता सेनानी डॉ। धर्मदेव चौधरी ने झंडोत्तोलन कर पुरानी यादें तरोताजा की।

गांधी मैदान में उमड़े लोग

गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस पर बिहार के पांच लाख से अधिक संविदाकर्मियों को भी सरकारी कर्मियों की तरह लाभ देने की घोषणा की। गांधी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में नीतीश ने बिहार में कानून के राज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दुहराई। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड सहित कुछ अन्य वारदातों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में कुछ बड़ी घटनाएं हुईं हैं, लेकिन दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे संवेदनशील मामलों में स्पीडी ट्रायल चला कर सजा दिलाने की पहल की जाती रही है।

संविदाकर्मियों को भी लाभ

सीएम ने कहा कि संविदाकर्मियों को सरकारी कर्मियों की तरह ही सभी तरह के लाभ मिलेंगे। उनकी सेवा शर्त अनुशंसा के अनुसार लागू होगी। संविदाकर्मियों के कल्याण के लिए बिहार के पूर्व मुख्य सचिव अशोक कुमार चौधरी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई की। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी थी। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नीतीश कुमार की इस घोषणा को उनका मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। इसका लाभ पांच लाख से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा। साथ ही राजधानी के स्कूल और कॉलेजों में धूमधाम से झंडोत्तोलन कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस दौरान स्टूडेंट्स में काफी उत्साह देखा गया। साथ ही युवाओं में सोशल मीडिया पर बधाई देने का क्रेज देखा गया।

Posted By: Inextlive