-ब्लॉक प्रमुख की लोअर कोर्ट से जमानत खारिज, सेशन में लगी 23 मार्च की डेट

BAREILLY: बिथरी चैनपुर के ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह को अभी जेल में ही रहना होगा। लोअर कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद सेशन कोर्ट से भी कंडोलेंस के चलते जमानत नहीं हो सकी। अब 23 मार्च की नेक्स्ट डेट लगी है। ऐसे में 22 मार्च को होने वाले शपथ ग्रहण पर भी ग्रहण लग सकता है। प्रशासन शपथ ग्रहण 22 मार्च को कराएगा या फिर नई तारीख दी जाएगी। सपा नेताओं का कहना है कि 17 मार्च को शपथ ग्रहण की तारीख घोषित की गई। उन लोगों को 19 मार्च को ही इसकी जानकारी मिली, लेकिन शपथ ग्रहण को लेकर कोई सवाल नहीं उठाए हैं।

26 फरवरी को दर्ज हुई एफआईआर

बता दें कि 26 फरवरी को विजेंद्र सिंह के खिलाफ बीडीसी मेंबर के अपहरण और उसकी पत्‍‌नी से छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें विजेंद्र के पिता, चाचा, संदेश कन्नौजिया को भी नामजद किया था। उसके बाद बीडीसी मेंबर का वीडियो आया था और पुलिस ने चुनाव से ठीक पहले मेंबर को बरामद कर कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट में उसने अपहरण की बात कही थी। पुलिस ने बीडीसी मेंबर की पत्‍‌नी के भी बयान कराए थे, जिसमें उसने छेड़छाड़ और अपहरण की बात कही थी। चुनाव जीतकर विजेंद्र सिंह ब्लॉक प्रमुख बन गए। सैटरडे रात अचानक विजेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। संडे को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मंडे को सेशन कोर्ट में जमानत के लिए सुनवाई होनी थी लेकिन कंडोलेंस की वजह से 23 मार्च की डेट दी गई। ऐसे में अब 23 मार्च तक विजेंद्र को जेल में ही रहना होगा।

विजेंद्र की कंडोलेंस की वजह से सेशन कोर्ट से जमानत नहीं हो सकी। 23 मार्च को अगली डेट मिली है। शपथ ग्रहण की तारीख का आज पता चला है। अब प्रशासन की जिम्मेदारी है कि शपथ ग्रहण कराएं। प्रशासन के ऊपर है वह जेल के अंदर या फिर जेल से बाहर निकालकर शपथ ग्रहण कराएंगे। या फिर अगली डेट देकर जमानत पर छूटने पर शपथ ग्रहण कराएं।

शुभलेश यादव, जिलाध्यक्ष

Posted By: Inextlive