कोटरा गांव का मामला महिला से दुष्कर्म के आरोपी को छुड़ाने पर भड़क गए थे ग्रामीण।

kanpur@inext.co.in
KANPUR : सजेती में रविवार रात ग्रामीणों ने पीआरवी सिपाही और थाने की फोर्स पर हमला कर दिया। फोर्स ने गांव में बंधक बनाए गए दुष्कर्म के आरोपी को छुड़ा दिया था। जिस पर भड़के ग्रामीणों ने पीआरवी सिपाहियों को डंडे से पीट पीटकर अधमरा कर दिया। इसका पता चलने पर सीओ ने सर्किल के फोर्स के साथ गांव पहुंचकर स्थिति को संभाला।
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म
सजेती के कोटरा गांव निवासी किसान रविवार शाम मेला देखने गया था। किसान की पत्नी घर में अकेली थी। इसका फायदा उठाकर इलाकाई निवासी राजकुमार ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म कर दिया। इसी बीच किसान घर पहुंचा तो गेट अंदर से बंद था। वह पड़ोसियों की मदद से गेट तोड़कर अंदर घुस गया। उसने राजकुमार को पकड़कर पीटने के बाद कमरे में बंद कर दिया। इसका पता चलने पर राजकुमार के परिजनों ने कंट्रोल रूम में जानकारी दे दी। इस पर पीआरवी गाड़ी से सिपाही महेंद्र मौर्य, विमल कुमार, संतोष कुमार वहां पहुंच गए। उनके पीछे थाने का फोर्स भी गांव पहुंच गया। पुलिस कर्मियों ने बिना जानकारी किए राजकुमार को छुड़ा दिया। इस पर भड़के ग्रामीणों ने लाठी डंडे से पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया।
पुलिस वालों ने भागकर बचाई जान
ग्रामीणों का गुस्सा देखकर अन्य पुलिस कर्मी वहां से भाग निकले। उन्होंने आला अफसरों को इसकी जानकारी दी तो सीओ ने फोर्स के साथ पहुंचकर महिला से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस कर्मियों से मारपीट करने के मामले में दुष्कर्म पीडि़ता के पति के साथ गांव के चंद्रशेखर, सर्वेश, बलवीर, वीर सिंह, संजय व बालकिशन को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज की।

बिहार : दो दिन पूर्व हुई थी नोक झोंक, सोए हुए जवान को एसएलआर से भूना

पुलिस की लापरवाही से बिहार में बीजेपी नेता की गई जान

 

Posted By: Mukul Kumar