मसूरी, बीती 21 सितंबर को दिल्ली से रवाना हुई हिमालयन चैलेंज 2018 विंटेज कार रैली की 47 कारें लगभग 1500 किमी की दूरी तय करने के बाद रविवार शाम को हिमाचल प्रदेश की तरफ से मसूरी पहुंची। ये कारें 44 से 94 साल पुरानी हैं। सभी प्रतिभागी यूरोप, अमेरिका और आस्ट्रेलिया से हैं। सोमवार सुबह रैली मसूरी से चंबा (टिहरी) होते हुए ऋषिकेश के लिए रवाना होगी, जहां से रैली रुद्रप्रयाग, नैनीताल से नेपाल के पोखरा, काठमांडू, चितवन नेशनल पार्क से फिर भारत के लखनऊ होते हुए 11 अक्टूबर को लगभग 6000 किमी दूरी तय करने के बाद आगरा में समाप्त होगी।

हिमाचल से मसूरी पहुंची

रैली में नौ कारें 1925 से 1931 मॉडल की हैं जिसमें 1925 माडल 5300 सीसी की बैंटले, 1928 व 1929 मॉडल बैंटले, 1931 मँाडल शायसर कारें, 1932 मॉडल रॉकनी सिक्स, 1936 मॉडल बैंटले डर्बी, 1938 मॉडल फोर्ड कारें हैं। 1958 मॉडल मॉरिस ऑक्सफोर्ड, 1958 मॉडल मॉर्गन प्लस, 1965 मॉडल पोर्शे, 1965 मॉडल वॉल्वो अमेजन, 1955 मॉडल शेवरोलेट, 1959 की मर्सिडीज बेंज, 1971 की डाटसन, 1975 मॉडल अंबेसेडर आदि कारें रैली में शामिल हैं। रैली में शामिल अधिकांश प्रतिभागी ग्रेट ब्रिटेन से हैं। अन्य संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया, पोलैंड, नार्वे, आस्ट्रिया, डेनमार्क, चैक गणराज्य आदि देशों से हैं।

Posted By: Inextlive