टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने नए साल 2019 का स्वागत अपने हमसफर के साथ किया। विराट इस समय आॅस्ट्रेलिया में है आैर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी न्यू र्इयर सेलीब्रेट करने उनके पास पहुंच गर्इ। अब इनकी तस्वीरें सामने आर्इं हैं...


कानपुर। मेलबर्न टेस्ट जीतने के बाद विराट कोहली ने नए साल का स्वागत एक अलग अंदाज में किया। इस जश्न में उनका साथ दिया उनकी बेटरहाॅफ अनुष्का शर्मा ने। इन दोनों ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में न्यू ईयर सेलीब्रेट किया। इस दौरान यह कपल काफी रोमांटिक नजर आ रहा था। विराट ने इस सेलीब्रेशन की कुछ तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। इसके साथ विराट ने सभी को न्यू ईयर भी विश किया। विराट लिखते हैं, 'अाप सभी को नए साल की शुभकामनाएं। नया साल और अच्दा हो भगवान से बस यही कामना है।'


इन दोनों की मस्ती करते हुए तस्वीरें भी सामने आईं। जिसमें अनुष्का अपने पति विराट के गले में बाहें डालकर काफी रोमांटिक हो रही थीं। वहीं विराट सेल्फी ले रहे थे। आपको बता दें अनुष्का स्पेशली नए साल का जश्न मनाने ऑस्ट्रेलिया आईं। अनुष्का की फिल्म जीरो हाल ही में रिलीज हुई जो बाॅक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचा रही है। विराट भी फिल्म देखकर आए थे और उन्होंने ट्वीट कर फिल्म में अनुष्का की काफी तारीफ की।2018 जाते-जाते भारत टेस्ट टीम में तो विराट कोहली बल्लेबाजी में नंबर 1

2015 को छोड़ दें तो पिछले आठ सालों से भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए कोहली ने

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari