एशिया कप नहीं खेल रहे विराट कोहली इन दिनों शूटिंग में बिजी हैं। सोमवार को वह पत्नी अनुष्का संग फिल्म सिटी में स्पॉट हुए।


कानपुर। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों क्रिकेट की दुनिया से अलग फिल्मी दुनिया में जी रहे हैं। विराट काफी लंबे वक्त के बाद ब्रेक पर गए हैं। करीब ढाई महीने का इंग्लैंड दौरा करने के बाद विराट अपने परिवार संग पूरा समय बिता रहे।सोमवार को विराट को पत्नी अनुष्का संग फिल्म सिटी में स्पॉट किया गया। जाहिर है वह यहां किसी एडशूट के लिए आएं होंगे। हमेशा कूल लुक में रहने वाले विराट इस दौरान ट्रेडिशनल ड्रेस पहने नजर आए। वह ब्लैक रंग का कुर्ता पहने थे वहीं हल्के भूरे रंग की ट्राउजर। बगल में चल रही पत्नी अनुष्का भी लहंगा पहने नजर आईं। अब यह किस एड की शूटिंग है यह तो पता नहीं मगर यह कपल काफी खूबसूरत लग रहा था।


आपको बता दें अनुष्का और विराट कोहली के प्यार की शुरुआत भी एक एडशूट से हुई थी। सालों पहले विरुष्का एक शैंपू के एड में साथ नजर आए थे। इसके बाद से दोनों की दोस्ती हुई और ये दोस्ती पहले प्यार में बदली और आखिर में दोनों ने शादी कर ली।

क्रिकेट से फुर्सत मिलते ही विराट अपना पूरा समय अनुष्का को देते हैं। अभी एक दिन पहले ही उन्हें रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया था। दरअसल विरुष्का लंच डेट पर गए थे। विराट ने अनुष्का के साथ की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर कराई थी।बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी नई फिल्म 'सुई-धागा' के प्रमोशन में बिजी हैं। वरुण धवन स्टारर ये फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी। खैर इतने बिजी शेड्यूल के बावजूद अनुष्का अपने पति विराट को पूरा समय दे रही हैं।विराट भी एशिया कप से बाहर हैं। थकान के चलते बोर्ड ने विराट को एशिया कप में आराम दिया है। हालांकि विराट की गैरमौजूदगी में टीम की कमान रोहित शर्मा को दी गई है और रोहित इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है। टीम इंडिया एशिया कप के फाइनल में भी पहुंच गई।... तो इसलिए है अनुष्का- विराट की स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंगअनुष्का-विराट भी हैं पैरेंट्स बनने को तैयार, यहां हुआ खुलासा

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari